बच्चों को ENGLISH कैसे सिखाए? | Riddhi Deorah

This is a YouTube video titled "बच्चों को ENGLISH कैसे सिखाए? | Riddhi Deorah" created on March 19, 2022, featuring Riddhi Deorah speaking in Hindi. In the video, she discusses how parents can help their children improve their English language skills by creating an English-speaking environment and encouraging practice, sharing her personal experience of learning English as a child.
नमस्कार मैं हूँ, ऋधि देवरा। बहुत लोगों ने मुझे हिंदी में विडियो बनाने का अनुरोध किया इसलिए यह मेरी छोटी सी कोशिश मेरी हिंदी उतनी अच्छी नहीं है इसलिए मुझसे अगर कोई भी गलती हो उसके लिए मैं आपसे पहले से ही शमा मानती हूँ। आज हम 1 बहुत जरूरी विषय में बात करने वाले हैं और इस विषय का नाम है बच्चों की इंग्लिश यानि अंग्रेजी कैसे सुधारे। आजकल सभी माता पिता चाहते है की उनके बच्चे अंग्रेजी, बोले इंग्लिश में बातें करे, इंग्लिश अच्छी तरह समझे, इंग्लिश की किताबें पढ़ी और अगर उनके बच्चे ऐसा नहीं कर पाते तुम्हें ऐसा लगता है कि हमारे बच्चे पीछे रह गए हैं वो अन्य बच्चों से पीछे रह जाएंगे। वह लाइफ में अच्छा नहीं कर पाएंगे पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इंग्लिश सिर्फ 1 भाषा है और यह आपको 1 सिर्फ भाषा के रूप में ही देखना चाहिए आपको इसे चिंता का विषय नहीं बनाना चाहिए इससे आपका आत्म विश्वास आपका स्वाभिमान। बिल्कुल भी कम नहीं होना चा। मैं 8 या 9 साल की थी जब मुझे बिल्कुल भी इंग्लिश नहीं आती थी पर धीरे धीरे मैंने इंग्लिश सुना बोलना शुरू किया और अब मैं अच्छी इंग्लिश बोल पाती हूँ तो बच्चे बहुत ही जल्दी कोई भी नई भाषा सीखते हैं तो अगर आप उन्हें वैसा माहौल देंगे तो आपके बच्चे भी इंग्लिश बोलेंगे और बहुत ही अच्छी तरह बोलेंगे तो आप अपने बच्चों को इंग्लिश कैसे सिखा सकते हैं बच्चे भाषा कैसे सीखते हैं, इंग्लिश कोई भी भाषा बच्चे कैसे सीखते हैं, बोलते हैं और सुनते हैं किसी तरह वो कोई नई भाषा सीखते हैं तो इंग्लिश अगर आप अपने बच्चे को सिखाना चाहते हैं तो आपको वैसा 1 माहौल देना होगा जिसमें आपके बच्चे इंग्लिश बोले और इंग्लिश सुनें। अब काफी बार हमारे घरों में कोई भी इंग्लिश में बात नहीं करता तो ऐसे माहौल में बच्चे इंग्लिश नहीं सीख सकते तो आप क्या कर सकते हैं अगर आपके बच्चे बच्चों को आप स्क्रीन टाइम दे रहे हैं तो आप कोशिश करके उन्हें इंग्लिश में स्क्रीन टाइम दीजिए अगर आपकी इंग्लिश अच्छी है तो आप अपने बच्चे से इंग्लिश में ही बात करें बाकी लोग हिंदी में बात कर रहे हैं उन्हें हिंदी में करने दे दे पर आप कोशिश करके अपने बच्चों इंग्लिश में बात करिए और अगर आपको लगता है कि आपकी इंग्लिश अच्छी नहीं है और आप अपने बच्चे को सही तरह से नहीं सिखा सकते तो आप अपने आस पड़ोस में या रिश्तेदारों में कोई ऐसा परिवार ढूंढे जहाँ आप अपने बच्चों को 12 घंटे के लिए भेज सकते हैं और वहाँ बच्चे इंग्लिश सुन सकते हैं। तो जब मैं छोटी थी हमारे घर में कोई इंग्लिश में बात नहीं करता, सभी में ही बातें करते थे। तुम्हारी मम्मी ने पडोस में 1 किशन फैमिली थी उनके यहाँ, वो हमें हर दिन 23 घंटे छोड़ा करती थी। उनके बच्चे इंग्लिश में बात करते थे, हम उनके साथ खेलते थे और खेलते खेलते, हम कब इंग्लिश सीख गए हमें पता ही न चला इसीलिए अगर आप अपने बच्चों को सही माहौल देंगे तो आपके बच्चे इंग्लिश जरूर सीखेंगे। आज नहीं तो कल और अगर वो अभी इंग्लिश नहीं बोल पाते। इसका मतलब यह नहीं है कि उनके अंदर कोई कमी है या वो कभी नहीं सीख सकते। वो जरूर ये भाषा सीखेंगे और इससे आपको अपने विमान या अपने आत्मविश्वास को कम नहीं होने देना चाहिए। आप ऐसा करिए और जल्द ही आपके बच्चे इंग्लिश सीखेंगे धन्यवाद।
More from Riddhi

5 Emotional Needs Every Child Has | Raise Emotionally Healthy Children | Riddhi Deorah









