A parent's guide to responding when your child cries. The speaker explains why crying matters emotionally and argues that staying calm yourself, rather than scolding or labeling your child, helps them settle down over time.
जब बच्चे रोते हैं और चिल्लाते हैं तो हमें क्या करना चाहिए उन्हें रोकें या फिर उन्हें रोने दें। ये प्रॉब्लम जो है बहुत मदर्स, मुझसे पूछती है। मेरा मानना यह है कि बच्चे जब रोते हैं उसके कारण कोई इमोशन होता है और इमोशन जो है बिल्कुल बादल की तरह होते हैं, वो आते हैं और चले जाते हैं। तो जैसे इमोशंस आएंगे और जाएंगे ठीक उसी तरह बच्चे का बिहेवियर भी आएगा और चला जाएगा। लेकिन जब हम बच्चे को डांटते हैं, चिल्लाते हैं, उन्हें लेबल्स देते हैं, तो उनके इमोशंस तो आके चले जाते हैं, लेकिन उनका बिहेवियर जो है, पर्मनेंट हो जाता है। तो अगली बार जब आपका बच्चा रोए, आपको, उन्हें एक्सप्लेन नहीं करना, कुछ समझाना नहीं है, डांटना नहीं है, बिल्कुल शांत रहना है। अगर आप ऐसा करेंगे तो कुछ ही समय में आपका बच्चा भी शांत हो जाएगा और आपको भी बहुत अच्छा फील होगा।