Vaishali Gupta identifies three Vastu habits that block wealth: leaking taps (water leaving the home), blocked kitchen burners (restricted cash flow), and cobwebs in the north-east (clouded decision-making). She says fixing these simple problems can improve your finances.
Chapters
हमारे घर के वास्तु दोष हमारी प्रोस्पेरिटी को खत्म कर रहे हैं और हमें पता भी नहीं है क्या आप जानते हैं 3 ऐसी गलतियाँ हैं जो की आप अनजाने में रेगुलरली कर रहे हैं और इससे न तो आपके पैसे में बरकत हो रही है और साथ ही आपके घर में पोवर्टी माइंडसेट भी आता जा रहा है। आप जानना चाहते हैं। 3 चीजें कौन सी है तो ध्यान से सुनिए और इस विडियो को सेव कर लीजिये क्यूंकि ये आपके बहुत काम आने वाला है नंबर वन आप जानते है की आपके घर में टैप्स लीक कर रहे हैं लेकिन आप उनको फिक्सअप नहीं करवाते आपको लगता है क्या फर्क पड़ता है, फर्क पड़ता है ये बहता हुआ पैसा आपके घर से पानी के माध्यम से जा रहा है नंबर टू आपको लगता है मेरे किचन के बर्नर्स ब्लॉक है कोई बात नहीं 4 बर्नर तो मेरे चल रहे हैं न। 1 ब्लॉक भी हो गया तो क्या हो गया वैदिक वास्तु शास्त्र में अग्नि को कैश लिक्विडिटी कहा जाता है तो आपको नहीं लगता जो ब्लॉक बर्नर है। यह ऐक्चवली आपके कैश फ्लो को रोक रहे हैं एंड नंबर थ्री मोस्ट इमपोर्टेंट। हमेशा अपने घर में मकड़ी के जालों को आप नजरअंदाज कर देते हैं न सिंपल सी चीज़ है लेकिन आपके घर के आकाश तत्व से जुड़ी है और अगर ये मकड़ी के जाले यानि की कॉबवेब्स आपके घर के नार्थ ईस्ट में है तो आप समझ जाइए कि आपके घर के जो गृह स्वामी हैं उनको क्लैरिटी नहीं आएगी उनके भी डिसीजन मेकिंग में जाल बना रहेगा और वो समझ नहीं पाएंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है। सुनने में कितनी सिम्पल टिप्स है न, लेकिन अगर मैं आपको बताऊं तो उसको अपने फैमिली ग्रुप में जरुर शेयर कीजिएगा क्योंकि ये 3 सिम्पल टिप्स हैं। बट दे, आर लाइफ चेंजिंग।