Dr. Vaishali Gupta (Hindi) explains the significance and detailed, procedural steps for performing Kalash Sthapna during Navratri. The speaker lists required materials (a small platform/chauki with red cloth, clay pot with soil and seeds, coconut with red chunri, one betel nut, rice/akshat, turmeric/vermillion, 34 coins, ganga water, and five leaves for panch pallav) and gives a day-by-day devotional practice recommendation: establish the kalash on the first day after invoking Ganesh, light an akhand diya, place the coconut and panch pallav, fill the kalash with ganga jal, and perform daily puja for all nine days of Navratri.
Chapters
नमस्कार नवरात्र के 9 दिनों में जो सबसे जरूरी काम होता है वो होता है कलश स्थापना। ऐसा माना जाता है कि अगर हम कलश की स्थापना करते हैं तो हम देवी माँ का आह्वान करते हैं और मां स्वयम आकर हमारे घर में बैठती है खुद ही आकर विराजमान हो जाती है। कल स्थापना बहुत ही इम्पोर्टेंट है और कलश को सही तरीके से स्थापित करना नवरात्र में बहुत ही जरूरी है। तो आज मैं आपको बताऊंगी कि कलश की सही तरीके से स्थापना कैसे की जाए। क्या क्या सामग्री लगती है कलर्स की स्थापना में और कैसे हम कलश को सही प्रकार से विधिवत स्थापित करके मां को प्रसन्न कर सकते हैं। सबसे पहले मैं आपको बताउंगी कि कलश को स्थापित करने के लिए हमें क्या क्या चाहिए। जैसा की आप देख सकते है यहाँ पर 1 चौकी है चौकी के ऊपर लाल रंग का कपड़ा है उस लाल रंग के कपड़े के माँ के प्रति है और सामने आप देख रहे हैं कि कलश कलश की स्थापना के लिए जो सबसे जरुरी सामान है वो है आपका मिट्टी का ये बर्तन और इसमें रखी हुई मिट्टी जिसके अंदर हम जॉब उगाते हैं। उसके बाद कलश और कलश के ऊपर रखने के लिए नारियल। तो अब मैं आपको बताती हूँ की विधि पूर्वक ये कॉलेज थापन कैसे करें। नवरात्र के पहले दिन सबसे पहले सुबह उठे और नहा धोकर तैयार हो जाए अपने मंदिर की अच्छे से सफाई करे चारों तरफ गंगा जल छिड़के उसके बाद जमीन पर चौकी रख दे उसके ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और थोडा सा चावल लेकर उस चौकी पर रख दें। उसके बाद सबसे पहले गणेश जी का आह्वान करें। ऐसा कहा जाता है कि गणेश जी विघ्न हरता है। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले किसी भी पूजन को शुरू करने से पहले सबसे पहले हमें गणेश जी का ध्यान करना चाहिए तो सबसे पहले गणेश जी का ध्यान करें। चौकी तैयार करने के बाद आप वहां पर मां की प्रतिमा रखें और मां की प्रतिमा के आगे 1 अखंड दीप जलाए। इस बात का ध्यान रखे की ये अखंड दीप मां की प्रतिमा के बाईं तरफ रखा जाए। उसके बाद मिटटी का बर्तन ले और उसके अंदर मिट्टी डाल दे और साथ ही साथ जो जॉब जिसका आपने अरेंजमेंट किया होगा कलश थापन के लिए वो जो लेकर के चारो तरफ उस मिट्टी के बर्तन में जो मिट्टी है उसके चारों तरफ जॉब को ऐसे फैला दें। इसके बाद कलश के ऊपर 1 रक्षा सूत्र यानि की 1 मोली बांधने और लाल रंग से कलश के ऊपर 1 अच्छा सा स्वास्थिक बनाये। कलश पर स्वास्थ और मौली बनाने के बाद कलश में 1 साबुत सुपारी, थोड़ा सा अक्षत, थोड़ा सा गुम को और 34 सिक्के कलश के अंदर डाल दे और उसके बाद कलश को गंगा जल से भर दे। इसके बाद जो आपने जॉब के बीज डाले हैं उनमें थोड़ा सा पानी डाल दे और इसके साथ ही कलश के ऊपर पंच पल्लव लगाए। ये पंच पल्लव आम के 5 पत्ते या फिर अशोक के 5 पत्ते हो स ते हैं। ऐसा करने के बाद आप अपने नारियल को ले उसके ऊपर लाल रंग की चुनरी बांधे और उसको फिर आप मौली से ऊपर से बांध दें। इस नारियल को लेकर के आप कलश के ऊपर बीचों बीच एकदम स्थापित कर दे। ऐसा करने के बाद आपका श्री कलश तैयार है। अब इस चुनरी वाले नारियल को आपने कलश में रख दिया है। 5 पल्लव आपने लगा दिए हैं। इस कलश को लेकर के अब आप चौक के बीचों बीच मिट्टी में स्थापित कर दे। आप चाहे तो पंच पल्लव का भी थोड़ा सा टीका करके कुंकुम, हल्दी आदि से टीका कर सकते हैं और जो नारियल आपने स्थापित किया है उसका भी कुंकुम, हल्दी आदि से का करके इसकी पूजा कर सकते हैं। और इस बात का खास ध्यान रखे जब आप कलश स्थापन का पूरा प्रोसेस कर रहे हैं उस समय मन ही मन सभी देवी देवताओं का और माँ का आह्वान जरूर करें। ऐसा करने के बाद कलश स्थापित करने के बाद आप माँ की प्रतिमा के आगे बैठे और उस संकल्प को दोहराएं जिसके लिए आप कलश स्थापन और दुर्गा शब्तशददि का पाठ कर रहे हैं। इसके बाद ये जो कलश है और माँ की जो प्रतिमा है इसकी प्रतिदिन पूजा करें। नवरात्र के 9 दिन तक माँ की 9 रूपों की पूजा पूरी श्रद्धा से करें और डेली कलश की भी पूजा अर्चना। तो आज मैंने आपको बताया की विधिवत कलश थापना कैसे करे और माँ का आह्वान कैसे करें अगले वीडियो में मैं आपको बताउंगी की अगर आप दुर्गा शब्द शती का पाठ खुद ही कर रहे हैं तो उसको करने का सही तरीका क्या है। अगर आपको यह वीडियो अच्छा लगा तो इसको सब्सक्राइब करना न भूलें। साथ ही अगर आपको कुछ भी क्वेश्चन हो या कोई भी आपकी क्वेरी हो तो उसको कमेंट सेक्शन में जरूर डालें हैप्पी नवरात्र।