A speaker tells of a seeker troubled by astrology's doomsday predictions on YouTube, then traces how humanity has always survived wars, volcanoes, droughts, and disasters. He teaches that devotion to Mahadev and the practice of Shivyog protects a person through any crisis by connecting them to their true inner power.
Chapters
मेरे पास 1 साधक आए और बोले भैया मुझे yotube पर एस्ट्रोलॉजी देखने का बहुत शौक है और जब कभी भी मैं एस्ट्रोलॉजी देखता हूँ, अगले 10 साल कोई भी विद्वान कुछ भी अच्छा नहीं बोल रहा और वो यही बता रहे हैं कि अगले 10 साल में क्या खराब होगा। और देखो मैं आपको बताना चाहता हूँ। मनुष्य की उत्पत्ति से लेकर आज तक कुछ न कुछ तो हमेशा खराब हुआ है। कई महायुद्धों के बारे में आपने पढ़ा है और कई महायुद्ध तो ऐसे भीषण थे, इतिहास के पन्ने खुद ही जल गए। कभी आसमान से पत्थर गिरे तो कभी धरती के केंद्र से ज्वालामुखी फटे, कभी समुद्र से ऊँची लहरें बही, तो कभी सूखे ने अपना कहर मय जीवन पर किसी न किसी प्रकार से तांडव किया। और इस सब के बीच आप आज भी यहाँ हो, कुछ है आपके भीतर, जो आपको हर आपदा से निकालकर के ले आता है, कुछ है जो आपकी रक्षा करता है, हर महायुद्ध से, हर प्राकृतिक आपदा से, और वह है महादेव की भक्ति। मेरे गुरु ने मुझे बताया था कि हर व्यक्ति जिसका शिवयोग में रुझान है, वो शिव गण है। न जाने कैसे अपने कर्मों में डूब इस प्रथ्वी पर पैदा हो गया। और शिवयोग की साधना के माध्यम से हम अपने अस्तित्व को पहचानते हैं, हम अपनी असलियत को जानते हैं, हम अपनी शक्ति से जुड़ते हैं।