In this Hindi motivational discourse, the speaker explores the distinction between true self‑knowledge and the ego‑driven identities people adopt to mask their insecurities. He illustrates how individuals underplay their own flaws while exaggerating others', a pattern rooted in avidya (ignorance). Using a vivid anecdote from a Canadian camp, he likens accumulated inner issues to a thick layer of snow that melts when external conditions change—revealing hidden problems. The talk argues that new relationships, jobs, or spiritual practices act as catalysts that “unfreeze” this inner snow, forcing suppressed emotions and defects to surface. Rather than blaming external circumstances or others, the speaker urges listeners to accept responsibility, engage in inner work, and let the process of self‑realization dissolve egoic fire and fear. The overall message is that genuine transformation comes from confronting and integrating these revealed aspects, not from trying to change the outside world.
Chapters
जिस व्यक्ति के भीतर विद्या है, जो स्वयं को जानता है, स्वयं को समझता है। न तो राग गा, न देश होगा, क्योंकि उसकी पहचान बाहरी गुबारों से नहीं, उसकी उसकी पहचान भीतर से तुम खुद सोचो। अगर 1 आदमी चलता हुआ जा रहा है और वो जानता है कि वो गरीब है और अपनी गरीबी छुपाने के लिए उसने सब फर्जी ब्रैंड पहनी हुई है। ऊपर से नीचे तक नकली मेडिन चाइना आईफोन लेकर चल रहा है और पीछे से कोई आदमी चिल्लाता है। बिखारी ऐसे आदमी को लड़ना पड़ेगा, अपनी पहचान की सुरक्षा, अपनी पहचान की रक्षा करनी पडेगी। बोलो मानते हो हाँ जी ना जी, क्योंकि अब उसको भय है की इसको कैसे पता चला। इसने मुझे बिखारी बोल कैसे दिया। अब मैं इसको बताऊँगा कि मैं बिखारी तूने कैसे बोला? तू मुझसे बड़ा बिखारी, ऐसे आदमी का 1 ही तर्क होता है। मैं बुरा हूँ तो क्या हुआ, तू मुझ से ज्यादा बुरा है। और मैं बुरा हूँ ठीक इट इज जस्टिफाइड क्यूँकि तुम मुझ से ज्यादा बुरे हो। ऐसे अपने घर में लड़ाई भी देखना जरूर होती है। पति अपनी पत्नी को बोलता है, तुम खराब हो, पत्नी के तो मैं खराब लेकिन ठीक क्यूँकी तो बदतर है। अब लड़ाई यह नहीं कि कौन ज्यादा अच्छा है, कौन कम बुरा है। तो हर कोई अपनी बीमारियों को, अपनी बुराइयों को अंडर प्ले करता है और सामने वाले को ओवर प्ले करता है। क्यूँ ये सब अविद्या के खेल है? क्योंकि जो 3 प्रतिशत वाला जीवन जी रहा है, वो मेहनत करेगा कुछ होगा, नहीं तो वो फिर विद्या में लग जाएगा कि कुछ प्राप्त नहीं हुआ। तो सोच तो लो कि कुछ मिल गया, अहंकार तो कर लो। और जहाँ अहंकार है वह आग है, वहाँ द्वेश है, वहाँ फिर भय भी है और जिस क्षण अविद्या चली जाती है, जिस क्षण ये सेल्फ रियल इजेशन हो जाती है, उस क्षण हमें किसी और को बदलने की जरूरत ही नहीं है। मेरे साथ 1 बार हुआ, कैनाडा में शिविर ले रहा था, वहाँ बहुत ठंड थी और जब शिविर लेने जाता था तो सामने 1 बर्फ का ढेर था। मैंने कभी बर्फ देखी नहीं और राजस्थान तो आधा रण है। और जब पहली बार बर्फ देखी, मैं मचल गया। जैसे गाय पानी में इधर से उधर होती, मैं भी कूद के अन्दर बर्फ का मजा उठा रहा हूँ। और फिर आदत बन गई। रोज बर्फ का ढेर दिखता, रोज बर्फ में कूद पड़ता, फिर शिविर लेने जाता। खुशी खुशी आप बर्फ कितनी अच्छी है। शिविर के तीसरे दिन धूप पड़ी मौसम बदल रहा था, 3 महीने की बर्फ ने पिघलना शुरू कर दिया और जब 3 महीने की बर्फ पिगली। तीसरे दिन मैंने क्या पाया की वो जो स्थान था जहाँ पर इतनी सारी बर्फ थी, दर असल वो वो स्थान था जहाँ पर लोग अपने कुत्ते घुमाने लेकर के जाते, मेरी हालत खराब और जैसे जैसे बर्फ पिगली और सब कुछ बाहर आया। और जैसे जैसे बाहर आया बाद आनी शुरू हो गई। खराब सब सब खराब हो गया और मैंने प्रार्थना की हे भगवान तू फिर बर्फ करते। जब मौसम बदलता है, बर्फ पिगलते है, जो बर्फ गलती है, जो बर्फ में छोड़ा था, कभी वो बाहर आता है, वो ऊपर आता है, सड़ना शुरू करता है। हमारा भी कुछ ऐसा ही हाल है, फर्क सिर्फ इतना है, कुत्ते हमारे भीतर तोहफे नहीं छोड़ते, लेकिन जब कभी भी कोई भी नकारात्मक घटना हमारे जीवन में घटित होती है, तो तोहफा स्वरूप में उस घटना की उर्जा हमारे भीतर चली जाती है। और जब हम अपनी रोज मर्रा की जिंदगी को जी रहे हैं, वो वो जो ड्रामा है, वो जो दुख है, वो जो कष्ट है, वो भीतर कहीं छुप जाता है। ऊपर बर्फ रोज मर रहा है की जिंदगी की इधर उधर की फालतू के काम 1 परत जम जाती है। और याद रखो जब मौसम बदलेगा जो भीतर है, वो बाहर जरूर आयेगा। और मौसम कब बदलता है? जब कोई नया रिश्ता जीवन में आता है, मौसम कब बदलता है, जब कोई नया काम शुरू करते हो, मौसम कब बदलता है, जब कुछ भी अपने जीवन में नया करने की कोशिश करते हो, चाहे वो साधना क्यूँ न हो, जब कुछ नया करोगे, बर्फ पिगलने शुरू होगी, जब बर्फ पिगलेगी, तो जो भीतर के विकार है, वो ऊपर आयेंगे, जैसे ही ऊपर आयेंगे, तुम्हें लगेगा इस काम की वजह से, इस रिश्ते की वजह से, इस साधना की वजह से, और तुम भागोगे क्यूँ? क्योंकि डर लग गया, ये बस, जरूर, जरूर इसकी वजह से ही होगी, हमें ब्लेम करना पसंद है, क्या करना पसंद है, जरूर इसने ही कुछ किया होगा। और हमारी गलती नहीं, शुरू से to।