Ishan Shivanand explains how peace opens the mind to utpatti, creation and new ideas, while stress and complaint trap you in aapatti, objection, where you can only repeat old patterns. A peaceful heart lets you generate. A stressed one keeps you stuck.
Chapters
1 होती है उत्पत्ति और 1 होती है आपत्ति हमारा मन दोनो चीजें कर सके। जिस व्यक्ति के ह्रदय में शांति हो उसका मन उत्पत्ति कर रहा है। उत्पत्ति का मतलब है प्रिय शंकर, उत्पत्ति का मतलब है अपने भीतर ऐसी क्रिएटिविटी को जाग्रत करना, आपत्ति का मतलब अगर हम अपने आप को बहुत स्ट्रेस कर देते हैं। अगर हम बहुत चिंता कर रहे हैं, अगर हमारे भीतर बहुत एंग्जाइटी है, अगर हमारे भीतर स्ट्रेस हार्मोन बार बार उत्पन्न हो रहे है, अगर हम बहुत कम्प्लेन कर रहे है तो ऐसा मन कभी भी उत्पत्ति नहीं कर सकता। और कहते हैं वो मन अब आपत्ति पर चल रहा है और आपत्ति का मतलब हम कुछ भी नया उत्पन नहीं करेंगे। जो कुछ भी पुराना है हम उसी के हिसाब से अपने जीवन को जीएंगे। हम नया कुछ देख ही नहीं सकते, हम नया कुछ समझ ही नहीं सकते।