Achieving Precision in Crop Care: Benefits of Air Blast Sprayer | Tractor & Tarun | Tamil Ep. 22

Tarun and Vinod explain how air blast sprayers work for vineyards and orchards. The sprayer saves time and money on pesticide application by reaching plants more efficiently than manual methods. They cover how to use it and keep it running.
हेलो हेलो नमस्ते। विनोद जी, नमस्कार नमस्कार कैसे हैं? विनोद जी कहाँ हैं?
आजकल मैं बढ़िया हूँ, बस अपने अंगूर के बाग में ही हूँ।
अरे वाह कैसी है अंगूर की फसल.
इस बार फसल अब तक तो ठीक है लेकिन आपको तो पता ही है की मौसम साथ नहीं दे रहा है। मुझे उसी बात की चिंता खाए जा रही है।
हाँ वो तो है, मुझे लग रहा.
है की अभी स्प्रे जल्द से जल्द करना पड़ेगा। हा हा ऐसी कोई टेक्नोलॉजी है जिससे मैं कम समय में जल्दी स्प्रे कर सकूँ।
कम समय में जल्दी स्प्रे है, है ऐसी 1 टेक्नोलॉजी तो बताइए तुम्हें तुम्हारे खेत में आके ही दिखा देता हूँ.
बिल्कुल बिल्कुल आ जाइये चलो आगे मिलता हूँ। धन्यवाद नमस्कार नमस्कार। तो बताइए उस टेक्नोलॉजी के बारे में बिल्कुल।
लेकिन इसके पहले जैसा की आप जानते हो की अंगूर के बाग में 12 महीने में से कम से कम 8 या 9 महीने दवाई का छिडकाव करना होता है जिससे बाग भी अच्छी रहती है और फसल भी अच्छी आती है तो कम से कम समय में अगर जल्दी से जल्दी दवाई का छिडकाव करना है तो उसके लिए आप एयर ब्लास प्रेयर का इस्तेमाल कर सकते हो।
एयर ब्लास्ट प्रेयर इसका नाम तो मैंने सुना है लेकिन कभी उपयोग नहीं किया। कैसे काम करती है यह मशीन जैसे.
आप जानते हो की नॉर्मल स्प्रेयर में दवाई का छिडकाव सिर्फ नोजल के द्वारा किया जाता है लेकिन इस प्रेयर में नोजल के साथ साथ 1 फैन भी रहता है जो दवाई को एयर के साथ पौधों पर ब्लास्ट करता है याने स्प्रे करता है.
अच्छा इसीलिए इसे एयर ब्लास्ट स्प्रेयर कहते हैं।
बिल्कुल सही अब इस स्प्रेयर की कुछ विशेषता मैं आपको बताता हूँ। इसमें दिए गए गेयर बॉस की सहायता से आप जरूरत के हिसाब से फैन की स्पीड बढ़ा या घटा सकते हो। साथ ही साथ इसमें दिए गए नोजल को आप 3 अलग अलग तरीके से सेट कर सकते हो। ताकि जैसे जैसे आपका अंगूर का पेड़ बड़ा होता जाएगा वैसे वैसे आप सही तरीके से दवाई का छिड़काव भी कर सकते हो।
यह तो बहुत सही मशीन मालूम पड़ती है। जैसा की आप जानते है नॉर्मल स्प्रेयर में हमें दवाई बार बार मिक्स करनी पड़ती है तो इस समस्या का कोई हल है इस मशीन में बिल्कुल इस.
प्रेयर में लगे हुए एजिटेटर यानी मिक्सर के कारण दवाई हमेशा मिक्स होती रहती है ताकि पूरे बगीचे में सही मात्रा में दवाई का छिड़काव हो सके।
यह तो बहुत ही अच्छी बात है।
1 और बात नॉर्मल स्प्रेयर का टैंक छोटा होने के कारण उसे बार बार रिफील करना पड़ता है लेकिन इस प्रेयर का टैंक बड़ा होने के कारण इससे तुम्हे बार बार रिफिल करने की जरुरत नहीं पड़ेगी जिसके कारण तुम्हारे समय की बचत होगी। अच्छा इसमें दिए गए लेवल इंडिकेटर के कारण आपको यह पता चलता है कि टैंक के अन्दर दवाई कितनी बची है और कब आपको टैंक को रिफिल करना है। साथ ही साथ इसमें 1 सर्किट क्लिनिक टैंक दिया गया है जिसकी मदद से स्प्रेइंग खत्म होने के बाद पंप से लेकर जल तक आप अच्छे से साफ़ कर सकते हो। जिसके कारण पंप और नोजल की लाइफ बढ़ती है।
इसका मतलब मेरा मेंटेनेंस का खर्चा भी कम होगा और जब मैं अगली बार स्प्रेयर यूज करूंगा तो मुझे एकदम साफ सुथरा मिलेगा बिल्कुल।
साथ ही साथ ऑपरेटर की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए इसमें चेहरा और हाथ धोने के लिए 1 छोटा वाशिंग टैंक भी दिया गया है। इस प्रेयर का इस्तेमाल अंगूर के साथ साथ आप अनार जैसे अन्य बगीचों के लिए भी कर सकते हो। लेकिन ये ध्यान रखिये दवाई का इस्तेमाल हमेशा सही मात्रा में ही करना है। न कम न ज्यादा बिल्कुल।
तो देखा दोस्तों कितना उपयोगी है ये एयर ब्लास्ट स्प्रेयर इसका उपयोग करके आपके खर्चे भी कम होंगे और समय की भी बचत होगी। तो इसी तरह की जानकारी पाने के लिए देखते रहिये ट्रेक्टर एंड तरुण।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









