Boost Sugarcane Farming with PowrReverser Technology | Tractor and Tarun | Tamil | Ep. 32

Tractor and Tarun explain PowrReverser technology, which lets tractors switch between forward and reverse automatically without using the clutch or gear shift. The system cuts operator fatigue and boosts efficiency in sugarcane farming.
नमस्कार दोस्तों, ट्रैक्टर एंड तरुण के इस एपिसोड में आपका स्वागत है कभी आपने सोचा है ट्रैक्टर में अगर आपको ऑटोमेटिक कार की तरह चलाने की सुविधा मिल जाए तो कैसा रहेगा। कभी सोचा है इस तरह के ट्रेक्टर के बारे में जहाँ आपको न तो क्लच दबाना पड़े और न ही गैर शिफ्ट करना पड़े फिर भी आप ट्रेक्टर को आगे और पीछे आसानी से कर पाए। आज हम इसी तरह की टेक्नोलॉजी की बात करने वाले हैं जहाँ आपको यह सुविधा मिलेगी। तो चलिए मिलते हैं अपने एक्सपर्ट से और जानते हैं इस टेक्नोलॉजी के बारे में। नमस्कार नमस्कार तो बताइए हमारे किसान भाइयों को ऐसी कौन सी टेक्नोलॉजी है जिससे की ट्रेक्टर भी ऑटोमेटिक कार की तरह.
चलता है बिल्कुल बताते है। इसका उपाय है पॉवर रिवर्सल टेक्नोलॉजी वाला ट्रेक्टर जहाँ पर आपको ट्रेक्टर को आगे पीछे करने के लिए न क्लच दबाना पड़ता है न गिर डालना पड़ता है। जैसे की हम जानते है ट्रेक्टर का उपयोग कृषि या अन्य ऐसे काम जहाँ पर ट्रेक्टर को बार बार आगे पीछे करना पड़ता है, बार बार क्लच को दबाना पड़ता है और बार बार गियर बदलना पड़ता है। ऐसे समय पर क्लच जल्दी गरम हो जाता है और जल्दी घिस भी जाता है जिसके कारण उसे आपको जल्दी बदलना पड़ता है और आपको खर्चा भी करना पड़ता है। इतना ही नहीं ड्राइवर अगर ऐसे कार्य ज्यादा लंबे समय तक करता है तो उसके पैर और घुटने में दर्द आना चालू हो जाता है और वो ज्यादा लंबे समय तक काम नहीं कर पाता है। अगर सीजन पीरेड में अगर आपका ट्रेक्टर किसी कारण रुक गया तो आपका बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता है तो ये.
पॉवर रिवर्सल टेक्नोलॉजी काम कैसे करती है।
इस टेक्नोलॉजी में उपयोग किया जाता है परमा क्लच का या तेल में डूबे हुए क्लच का।
परमा क्लच पर हमने 1 वीडियो बनाया हुआ है उसकी लिंक आपको डिस्क्रिप्शन बॉक्स में भी मिलेगी और ऊपर भी दिखाई दे रही होगी।
परमा क्लच के साथ इसमें लगे होते हैं कुछ सेंसर 1 कंट्रोल वॉल्व और इसे कंट्रोल करने के लिए लगा होता है इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट और टेक्टर को आगे पीछे करने के लिए स्टेयरिंग के पास दिया होता है एफ एन आर लिवर यानि फारवर्ड और रिवर्स का लीवर। इसमें आते हैं 2 परमा क्लच, 1 फॉरवर्ड डायरेक्शन के लिए और 1 रिवर्स डायरेक्शन के लिए। जैसे ही आप एफ एन आर लिवर को फॉर्वर्ड करते हो फॉर्वर्ड क्लच इंगेज हो जाता है और ट्रेक्टर आगे बढ़ने लगता है और उसी गेयर में जब आप ट्रेक्टर को रिवर्स करना चाहते हो तो आपको बस लिवर को पीछे करना है जिसके कारण रिवर्स क्लच इंगेज हो जाएगा और ट्रेक्टर बिना गियर बदले बिना क्लच दबाए अपने आप पीछे आने लगेगा। जैसा की मैंने पहले भी बताया ट्रेक्टर को आगे पीछे करने के लिए ड्राइवर को क्लच दबाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है जिसके कारण वो कभी थकावट महसूस नहीं करेगा यानी वो लंबे समय तक बिना थके हुए आसानी से काम कर सकता है। इस ट्रेक्टर में आते है बारा फॉर्वर्ड और बारा रिवर्स गियर इस ट्रेक्टर के साथ आप कई प्रकार के उपकरण आसानी से सही रफ्तार का चुनाव करके चला सकते हो। सुरक्षा के माध्यम से इस ट्रेक्टर में दिया हुआ है ऑपरेटर प्रेजेंट स्विच जो की लगा होता है सीट के नीचे जब तक ड्राइवर सीट पर नहीं बैठा हो तब तक ट्रेक्टर आगे पीछे बिल्कुल नहीं जा पाएगा और सबसे बड़ा फायदा है फारवर्ड और रिवर्स लिवर का यानी आप उंगली की मदद से ट्रेक्टर को आगे या पीछे बिना थके हुए कर सकते हो।
तो देखा दोस्तों कैसे पॉवर रिवर्सल टेक्नोलॉजी जिसे पी आर बी कहा जाता है। तो मुझे यकीन है ये टेक्नोलॉजी के बारे में जानकर आपको बहुत खुशी हुई होगी। तो इसी तरह की जानकारी पाने के लिए देखते रहिये ट्रैक्टर एंड तरुण।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









