Boost Your Tractor's Fuel Efficiency | Tractor and Tarun | Hindi Ep 5

Tarun and team explain how farmers can cut diesel costs through maintenance, gear selection, tire traction, and matching implements to their tractors. Simple fixes that add up to real savings on fuel.
डीजल की कीमतें फिर बढ़ गई। रोज रोज। इसी तरह से डीजल की कीमतें बढ़ती रही तो क्या होगा? हा हा हा, हमारे जैसे किसानों के हाथ में है भी क्या है, सब छोड़ जा, कुछ नहीं दिखता है।
क्या हुआ भाई? चेहरे का रंग क्यों उड़ा हुआ है।
डीजल की कीमतें फिर से बढ़ गई।
और नहीं तो क्या हम बढ़ी हुई कीमतों के बारे में तो तुम कुछ नहीं कर सकते लेकिन डीजल की बचत जरूर कर सकते हो।
हाँ, ट्रेक्टर बंद कर के घर पर छोड़ देता हूँ। इससे तो डीजल की बचत ही बचत होगी।
अरे अरे मेरा कहने का यह मतलब नहीं था। ट्रैक्टर को बंद करने की कोई जरुरत नहीं है। उसी ट्रैक्टर की अच्छे तरीके से देखभाल कर के डीजल की बचत कैसे करते है इसे समझ लेते हैं।
अच्छा तो आप डीजल बचाना बता सकते हैं।
हाँ बिल्कुल। सबसे पहले तो ट्रेक्टर की सही तरीके से जाँच करें। जैसे की अगर कहीं से डीजल लिख हो रहा है तो उसे बंद कर दे। अगर काम करते समय 2 मिनट से ज्यादा रुकना पड़े तो इंजन को बंद कर दे। हर एक्टर की स्पीड रेंज अलग अलग होती है। इसलिए ध्यान रखे की काम करते समय सही गियर और सही इंजन आरपीएम का चुनाव करे। इससे डीजल की बचत होगी।
अरे रुको रुको भैया, मैं कुछ समझा नहीं, इसे जरा विस्तार से बता पाओगे।
बिल्कुल काम करते समय हाई गियर और लो इंजन आरपीएम का इस्तेमाल करने से डीजल की बचत होगी और उसी तरह लो, गियर और हाई इंजन आरपीएम का इस्तेमाल करने से डीजल की खपत ज्यादा होगी।
अच्छा सही कहा आपने तभी इंजन दत्ता और काला धुआं छोड़ता है हम।
इसलिए काले धुव की जाँच करें और इंजन को ओवर लो होने से बचाए। गंदगी इंजन की सबसे बड़ी दुश्मन है। इसे इंजन से हमेशा दूर रखना जरूरी है। लेकिन डीजल की बचत कैसे होगी? देखो भाई, सही काम करने के लिए साफ़ सुथरे डीजल और हवा की जरूरत होती है। डीजल की शुद्धता तो आप पम्प पर जाकर चेक कर सकते हो। लेकिन हवा की शुद्धता एयर फिल्टर पर निर्भर होती है। इसीलिए एयर फिल्टर को समय समय पर साफ रखना बहुत जरूरी है। इससे डीजल की बचत होती है। वाह भाई वाह, ये तो काफी आसान है। इंजन का ख्याल रखो और डीजल बचाओ हम सही समझा आपने। लेकिन इसके अलावा भी बहुत सारी चीजें हैं जिससे डीजल की बचत होती है। इन सब चीजों को हम ट्रेक्टर पर जाकर ही समझते हैं। चलो चलो आओ ट्रेक्टर पर चलते है।
चलो.
देखो भाई, काम करते समय टायर की फिसलन कम से कम होनी चाहिए। अगर टायर की फिसलन ज्यादा हुई तो डीजल की खपत भी बहुत ज्यादा हो जाती है।
अच्छा लेकिन फिसलन होनी कितनी चाहिए।
लगभग 10 से 15 प्रतिशत होनी चाहिए।
ठीक है लेकिन फिसलन को पहचानेंगे कैसे?
अगर टायर के निशान हल्के से बिखरे हुए है तो फिसलन सही है मतलब 8 से 10 प्रतिशत। लेकिन इम्प्लीमेंट बहुत ज्यादा गहराई पर जाकर फंस जाए तो फिसलन बहुत ज्यादा है। मतलब डीजल की खपत भी बहुत ज्यादा.
है और अगर फिर भी फिसलन कम नहीं हुई तो तो भाई टायर तो.
फिर जल्दी घिस जाएगा।
मतलब घिसे हुए टायर की वजह से कम ट्रेक्शन मिलता है और कम ट्रेक्शन मिलने के कारण डीजल की खपत ज्यादा होती है।
सही समझे आप मतलब इंजन और टायर का ध्यान रखे और डीजल की बचत करें बिल्कुल।
लेकिन इसके अलावा सही इम्प्लीमेंट लगने से भी फायदे होंगे। सही यानि मैचिंग इम्प्लीमेंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे जैसे टू बटन ब्लॉक की जगह 3 बटन ब्लॉक का इस्तेमाल करने से पुलिंग पॉवर ज्यादा लगती है और डीजल की खपत भी ज्यादा हो जाती है।
इसका मतलब डीजल बचत के लिए इंजन टायर और मैचिंग इम्प्लीमेंट इन सारी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
सबसे जरूरी बात अपने खेत की काम की योजना बनाये जिसकी वजह से आपका काम पर नियंत्रण रहेगा। आप ज्यादा से ज्यादा काम कर पाओगे और डीजल की बचत भी ज्यादा कर पाओगे।
वाह भाई वाह। अब मुझे कुछ ठीक लग रहा है, नहीं तो मैं तो डर ही गया था। आज सुबह की खबर पढ़ के आप ने तो बड़े आसान तरीकों से मुझे डीजल बचाने के तरीके समझा दिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। तो दोस्तों जैसा की आज हमने सीखा की आसान तरीकों का इस्तेमाल करके कैसे हम डीजल बचा सकते हैं। इसी तरह की और महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आप देखते रहिये ट्रेक्टर और तरुण।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









