Boosting Operator Efficiency: Pro Tips for Tractor Productivity | Tractor & Tarun | Hindi Ep 14

Tarun shares practical tips for tractor operators to work safely and efficiently, covering daily checks, pedal technique, gear selection, and how to prevent fatigue during long workdays.
नमस्ते दोस्तों, कैसे आप लोग आशा करता हूँ की आप भी मेरी तरह अपने परिवार के साथ में सुरक्षित होंगे। इस कोरोना के महामारी के चलते पूरी दुनिया रुकी हुई है। लेकिन इस दुनिया को चलाए रखने के लिए जरूरी है खेती में काम करते रहना। ट्रेक्टर को चलाते रहना। मेरे कुछ दोस्त हैं जो इस लॉक डाउन के दौरान अपने ट्रेक्टर को नहीं चला पा रहे हैं। उनके ड्राइवर काम पर नहीं आ पा रहे हैं तो उन्हें खुद ही ट्रेक्टर चलाना पड़ रहा है। लेकिन पर्याप्त अनुभव न होने के कारण वो सही तरीके से खेत का काम नहीं कर पा रहे हैं। तो इस परेशानी को कैसे दूर करना है आइए इसके बारे में हम लोग आज समझ लेते हैं। इस परेशानी को दूर करने के उपाय तो हम सब लोगों को पता है। लेकिन हम इन्हें हमेशा नजरअंदाज करते हैं। काम जल्दी करने के चक्कर में इन्हें हम भूल जाते हैं। तो सबसे पहले काम पर निकलने से पहले हर रोज टेक्टर को अच्छे तरीके से जांच लें। जैसे डीजल की लेवल, इंजॉय की लेवल, हार्डोलीकॉयल की लेवल जांच लें। साथ ही साथ टायर में हवा का दबाव कितना है यह भी जांच है। अगर जरूरत हो तो एयर फिल्टर को भी साफ़ करें। इसके साथ साथ क्लच पैडल और ब्रेक पैडल के फ्री प्ले की भी जांच करें। अन्य जो लीवर है इसे भी सही तरीके से जांच लें। अगर क्लच पैडल या बाकी कोई लीवर ज्यादा हार्ड होगा तो ड्राइवर को इसे चलाने के लिए ज्यादा ताकत लगेगी और वो जल्दी थकान महसूस करेगा। ट्रैक्टर चलाते समय क्लच पैडल या ब्रेक पैडल पर जरूरत हो तभी पैर रखे। अगर चलते चलते आप क्लच पैडल पर पैर रखोगे तो क्लच जल्दी घिस जाएगा और काम करने के लिए जितनी ताकत चाहिए उतनी ताकत पहियों पर नहीं मिलेगी। सड़क पर ट्रैक्टर चलाते समय सुरक्षा के लिए जरूरी है की आप ब्रेक पैडल को लॉक कर के रखे। अगर आप खेत में काम कर रहे हैं और कम जगह पर ट्रेक्टर को मोड़ना है तो आप ब्रेक पैडल के लॉक को निकाल सकते हैं और सिंगल ब्रेक का इस्तेमाल करके ट्रेक्टर को कम जगह पर मोड़ सकते है। आइये अब थोड़ा सा बासिंग के बारे में समझ लेते हैं। काम के अनुसार आप ट्रेक्टर को बलास कर सकते हो। अगर प्रयोग की फिसलन ज्यादा हो रही है तो टायर को बलास करने के लिए आप उसमें पानी भर सकते हो या उस पर वजन भी लगा सकते हो। याद रखिये ट्रेक्टर को कभी भी ज्यादा बलास न करे। खेत पर या रोड पर चलाते समय पर ट्रेक्टर अगर ज्यादा ब्लास्ट है तो टायर जल्दी घिस सकते है। काम पर जाने से पहले कुछ जरूरी टूल्स और नट बोल्ड्स अपने साथ जरूर रखें। खेत में सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी है कि जो कोई भी इम्प्लीमेंट आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसे अच्छे तरीके से समझ ले। उसकी सेटिंग कैसे करनी है, इसे समझने के लिए पर्याप्त समय दें। जो कोई भी इम्प्लीमेंट का आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी सही स्पीड चुनना बहुत जरूरी है। मिट्टी के प्रकार के अनुसार आप इसकी स्पीड चुन सकते हैं। और इसके लिए जरूरी है ट्रेक्टर का गेयर और सही इंजन आरपीएम का चुनाव करना। अगर आप ज्यादा गहराई का काम कर रहे हैं या ऐसे काम में जहां पर ज्यादा ताकत की जरूरत है वहां पर आप छोटा गेयर और ज्यादा इंजन आरपीएम का चुनाव कर सकते हैं। यानि थ्रोटल अब गियर डाउन। इससे आपको पर्याप्त स्पीड भी मिलेगी और ताकत भी मिलेगी। अगर आप इम्प्लीमेंट को कम गहराई पर चला रहे हैं या आपको डीजल की बचत करनी है तो आपको बड़ा गेयर और कम इंजन आरपीएम का चुनाव करना चाहिए। यानि गेयरअप, थ्रोटल डाउन इम्प्लीमेंट को सही गहराई पर बिना रुके चलने के लिए जरूरी है पी सी और डी सी लिवर की सही सेटिंग। इसके साथ साथ मिट्टी के प्रकार के अनुसार टॉप लिंग का इस्तेमाल सही होल में करना बहुत जरूरी है। मुझे लगता है इन सब सुझाए गए उपायों से हमारे दोस्त अच्छे तरीके से खेत में काम कर पाएंगे। और हम लोग जानते ही है कि इस कोरोना वायरस के चलते सुरक्षा कितनी जरूरी है, नियमों का पालन करना कितना जरूरी है ताकि हम सब लोग इस महामारी से बचे रहे। जान है तो जहाँ है इसी तरह ट्रैक्टर चलाते समय सुरक्षा के नियमों का पालन करना उतना ही जरूरी है। तो इन नियमों को विस्तारित रूप से जानने के लिए देखना न भूलें। ट्रेक्टर और तरुण का अगला एपिसोड धन्यवाद।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









