Check Tractor Genuine Parts with High Security Smart Label | Tractor And Tarun | Hindi | Ep. 47

This is a YouTube video titled "Check Tractor Genuine Parts with High Security Smart Label | Tractor And Tarun | Hindi | Ep. 47" created in July 2025. The content is a Hindi-language informational episode focused on educating farmers about the importance of using genuine John Deere tractor parts. It explains how to identify authentic parts using a high-security smart label with features like holographic seals, peel-off effects, and invisible UV backgrounds, and demonstrates the use of the John Deere Anubhuti mobile application for verification. The video also discusses the benefits of genuine parts for tractor performance, safety, and warranty.
नमस्कार दोस्तों, ट्रेक्टर और तरुण की श्रृंखला के आज के इस नए एपिसोड में 1 बार फिर से आपका बहुत बहुत स्वागत है। दोस्तों जैसा की आप देख सकते है की आज हम लोग खेतों की बजाय 1 डीलरशिप के बाहर खड़े हैं। इसका मतलब आज का हमारा टॉपिक भी बड़ा यूनिक रहने वाला है। आज के इस वीडियो में हम बात करने वाले है जैन और ओरिजनल पार्ट्स के बारे में और कैसे ये जनन पार्ट आपके ट्रेक्टर के लिए बहुत इम्पोर्टेंट होते हैं। इसके साथ ही हम ये भी बात करेंगे की ट्रेक्टर का कोई पाठ जैन वन है या नहीं इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं। तो चलिए देखते है दोस्तों, ट्रेक्टर आपकी खेती में 1 बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इसकी सही से देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है। ट्रेक्टर में अगर ओरिजनल पार्ट्स की जगह पर नकली या लोकल पार्ट्स को लगाया जाता है तो यह न केवल ट्रैक्टर की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है बल्कि लंबे समय में किसी बड़े नुकसान का कारण भी बन सकता है। नकली या लोकल पार्ट्स के इस्तेमाल से कई तरह की परेशानियों की आशंका रहती है जैसे कि ट्रेक्टर में फ्यूल की ज्यादा, खपत का होना, रिपेयर की बार बार जरूरत पड़ना, ट्रेक्टर की परफॉर्मेंस पर बुरा, असर पड़ना या फिर सेफ्टी के लिए दिए गए कुछ फीचर्स का सही तरीके से काम न कर पाना। अब ये बात तो आप में से कई लोग जानते हैं कि लोकल या नकली पार्ट्स का इस्तेमाल करने के क्या क्या नुकसान हो सकते हैं। पर मुश्किल ये है कि मार्केट में कई तरह के लोकल और नकली पार्ट्स अवेलेबल होते हैं जो देखने में बिल्कुल जैनन पार्ट्स के जैसे दिखते हैं और आप में से कई लोग इनको पहचानने में धोखा खा सकते हैं। तो क्या कोई ऐसा सलूशन है जो हमें जेनुवन और नकली पार्ट्स में अंतर करना बता सके? जी हां दोस्तों, आज हम लोग 1 ऐसे सल्यूशन के बारे में बात करेंगे जो जेनुवन पार्ट्स की पहचान करना बहुत ही आसान और विश्वसनीय बना देगा। जॉन डियर ने हाल ही में जेनवनपार्ट्स को परखने के लिए 1 हाई सिक्योरिटी स्मार्ट लेवल को इंटरड्यूस किया है। जिसमें 1 यूनिक क्यूआर कोड होता है। इस हाई सिक्युरिटी स्मार्ट लेवल से असली और नकली पार्ट्स की पहचान करना बहुत ही आसान हो गया है। इस हाई सिक्योरिटी स्मार्ट लेबल की 3 बड़ी विशेषताएं हैं जैसे कि स्मार्ट लेबल पर पाई जाने वाली ये होलोग्राफिक सिप जो अनोखी विजुअल फीचर से बनाई गई है। जिससे असली और नकली पार्ट की पहचान करना आसान हो जाता है। फिर आता है पील ऑफ वाइड इफेक्ट जिससे आपको इस लेबल के साथ की हुई किसी भी तरह की छेड़छाड़ या फिर इस लेबल को निकालने की किसी भी तरह की कोशिश का तुरंत पता चल जाता है। इसकी तीसरी सबसे बड़ी खासियत है इनविजिबल युवी बैकग्राउंड, जो सिर्फ और सिर्फ अल्ट्रा वायलेट लाइट में ही देखी जा सकती है। मतलब इस स्मार्ट लेबल को कॉपी करना असंभव है। ये तो बात होगी जॉन डीयर के जैन वन पार्ट्स पर पाए जाने वाले स्मार्ट लेबल की। अब बात करते हैं जॉन डियर के अनुभूति एप्लीकेशन की। मोबाइल पर पाया जाने वाला जॉन डियर अनुभूति एप्लीकेशन एंड्रॉयड और आय एस दोनों पर अवेलेबल है। इस एप्लीकेशन में 1 खास फीचर जोड़ा गया है जिसका नाम है जैन वन पार्ट चेक। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप पार्ट्स की असली पहचान बड़ी आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस फीचर को मोबाइल फोन पर यूज करने का तरीका। सबसे पहले तो अगर आपने जॉनडियर की अनुभूति एप्लीकेशन को अपने मोबाइल पर अभी तक इंस्टॉल नहीं किया है तो इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल कीजिए। फिर अपने मोबाइल में इस एप्लीकेशन को ओपन करें होम। पेज पर जनन पार्ट्स के नीचे दिए गए ऑप्शन जैन वन पार्ट्स चेक पर क्लिक करें। इस ऑप्शन को दबाने के बाद आपके मोबाइल पर स्कैनर ओपन होगा जिससे आप पार्ट पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। क्यूआर कोर्ड स्कैन करने के बाद आपके मोबाइल पर 1 विंडो खुलेगी जिसमे आपको अपनी जानकारी भरनी होगी। अगर आपका पाठ असली होगा तो तुरंत आपकी स्क्रीन पर मैसेज आएगा और वॉइस मैसेज भी आएगा। थैंक यू फॉर बाइंग जॉनडियर जैनवनपार्ट्स। तो अब हर किसान कहीं भी और कभी भी भरोसे के साथ जैनन पार्ट्स की पहचान कर सकता है। दोस्तों अभी तक हमने बात करी जैनन पार्ट्स का इस्तेमाल ना करने पर होने वाले नुकसान के। इसके साथ ही जॉनडियर के जनन पार्ट्स की पहचान कैसे कर सकते हैं उसकी बात भी हमने कही। आइए अब बात करते हैं जैनवनपार्ट्स का इस्तेमाल करने पर होने वाले फायदे के। जैनवनपार्ट्स के कई फायदे हैं जैसे कि पार्ट्स की क्वॉलिटी और कंपेटिबिलिटी का भरोसा, ट्रेक्टर की। लंबी लाइफ का होना, सेफ्टी का भरोसा और जैनवनपार्ट्स के साथ आपके ट्रेक्टर की वारंटी भी बनी रहती है। जेंवन पार्ट्स का इस्तेमाल करना न सिर्फ ट्रैक्टर की सुरक्षा का काम करता है बल्कि उसकी परफॉर्मेंस और लॉजेविटी को भी बढ़ाता है। मैं यहाँ आपको कुछ एग्जाम्पल्स देना चाहता हूं जैसे ये जैनन इंजिनियर फिल्टर जो एंटी ड्रेन बैक बॉल के साथ आता है, जो ड्राई स्टार्ट को रोकता है और इंजन को घिसावट से बचाता है। इसका विशेष रूप से तैयार किया गया फिल्टर मीडिया इंजन की परफॉर्मेंस को सुनिश्चित करता है। ये सारी विशेषताएं आपको सिर्फ 1 जैनन इंजन यल फिल्टर में ही मिल सकती है। दूसरा एग्जाम्पल है ये जैनुन कूलैंट। ये कूलैंट अत्याधिक तापमान यानि बहुत ज्यादा तापमान और बहुत कम तापमान होने पर भी इंजन को फ्रीजिंग, बॉयलिंग और कर्वजन से सुरक्षा प्रदान करता है। ये केविटेशन रस्ट और स्केलिंग से इंजन को बचा कर इंजन की उम्र को बढ़ाने में मदद करता है। तीसरा एग्जाम्पल है ये जैनुअन हाई गार्ड हाइड्रोलिक ऑयल। ये ऑयल एंटी वियर एडिटिव्स के साथ आता है जो हाई प्रेशर में भी हाइड्रोलिक सिस्टम को सेफ रखता है। इसकी एंटी ऑक्सीडेंट क्षमताएं, ट्रांसमिशन और हाइड्रॉलिक सिस्टम को उच्च तापमान में भी ठंडा बनाए रखती है। तो आपने देखा की जैन वन पार्ट्स के कितनी सारी विशेषताएं हैं और कितने सारे फायदे हैं। और जॉन डियर के जैनव पार्ट्स की पहचान करना कितना आसान है। तो दोस्तों अगली बार आप जब भी अपने ट्रेक्टर की रिपेयर या सर्विस करवाए तो हमेशा जैन वन पार्ट को ही चुनें और हर बार हाई सिक्योरिटी स्मार्ट लेबल को स्कैन करना ना भूलें। अब उम्मीद करते हैं आज के इस एपिसोड में दी गई जानकारी आप सब के लिए फायदेमंद साबित होगी। अगले एपिसोड में हम आपसे फिर मिलेंगे खेती से जुड़े किसी नए समाधान के साथ। तब तक के लिए अपना और अपने ट्रेक्टर का ध्यान रखिये। धन्यवाद।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









