This is a YouTube video titled "Enhance Rice Field Cultivation: Puddler Leveler Benefits | Tractor and Tarun | Tamil | Ep. 27" created on September 7, 2021. The content is an informative agricultural talk in Hindi, explaining the use and benefits of a puddler leveler tool for rice field preparation during the rainy season. It covers how the tool helps in plowing and leveling the field efficiently, saving time and costs while improving crop productivity. The video is aimed at farmers and provides practical advice on farming equipment usage.
नमस्ते किसान भाइयो स्वागत है आपका ट्रेक्टर तरुण के इस एपिसोड में बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और आप सभी लोग खेत के कामों में व्यस्त होंगे इस सीजन में 1 महत्वपूर्ण फसल ली जाती है वो है धन और धन के लिए सबसे जरूरी है खेत को अच्छे तरीके से तैयार करना यानि पडलिंग अच्छे तरीके से करना जी हां आज के इस एपिसोड में हम ऐसे ही 1 उपकरण के बारे में जानने वाले है जिसे हम पडलर कहते हैं इसके फायदे क्या हैं और इसका उपयोग कैसे करना है आइये जानकारी लेते हैं पडलिंग करने के लिए किसान भाई अलग अलग उपकरणों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं गीले खेत में जुताई करने के लिए हावकेजविल फुल केज विल पॉवर टिलर या रोटी ट्रेलर का इस्तेमाल किया जाता है जिससे पुरानी फसल के अवशेष जमीन में अच्छे तरीके से मिक्स हो जाते हैं और खेत अच्छे तरीके से तैयार हो जाता है लेकिन इसके बाद सबसे जरूरी है खेत को अच्छे तरीके से लेबल करना तो बहुत सारे किसान ट्रेक्टर के पीछे लकड़ी का बड़ा सा फट्टा लगा के खेत को अच्छे तरीके से लेबल करते हैं इन सब में किसान भाइयों को समय भी बहुत ज्यादा लगता है और लागत भी बढ़ती है पडलर लेवलर का इस्तेमाल करने से गीले खेत में जुताई और लेवलिंग ये दोनो काम आप 1 साथ कर सकते हो जिससे आपके समय और पैसे की बचत होगी इस पडलर लेवलर में लगे होते हैं जे टाइप के चौवन ब्लेड जो 4 या 5 इंच गहराई में जाकर पिछले फसल के अवशेष को मिट्टी में अच्छे तरीके से बारिक कर देते हैं जे टाइप के ब्लेड होने के कारण इस मिटटी भी नहीं चिपकती है जिसके कारण ट्रेक्टर पर लोड भी कम पड़ता है और आपके डीजल की बचत भी होती है और जे टाइप के ब्लेड पडलिंग के लिए काफी उपयुक्त होते हैं इस पर लगे हुए ट्रेलिंग बोर्ड यानी लेवलिंग बोर्ड की सहायता से आप जुताई करते समय साथ साथ लेवलिंग भी कर सकते हो जिससे मिट्टी के बड़े बड़े ढेले अच्छे तरीके से बारिश भी हो जाते हैं और लेवलिंग करने से पूरे खेत में समान रूप से पानी का स्तर मेंटेन रहता है पडलर लेवलर के रोटर शार्ट पर लगे होते हैं मेटल फेस सील जो पानी या मिट्टी को बेयरिंग के अंदर जाने से रोक देते हैं यानि इसका मेंटेनेंस भी बहुत कम होता है पडलर लेवलर का इस्तेमाल करने के लिए आप 40 से 50 हार्स पॉवर के ट्रेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हो तो देखा किसान भाइयों पडलर लेवलर का इस्तेमाल करने से जुताई के साथ साथ आप खेत को अच्छे तरीके से लेवल भी कर सकते हो जिसके कारण आपके समय की बचत भी होती है और लागत भी कम आती है साथ साथ खेत की उत्पादकता और आमदनी भी बढ़ा सकते हो तो ऐसी ही जानकारी पाने के लिए देखते रहिये ट्रेक्टर एंड तरुण।