Jinu Aur Deepak | Episode 22 | John Deere 5210 GearPro Tractor & Multi-Crop Vacuum Planter | Hindi

Deepak, Rakesh, and Subhash explore the John Deere 5210 GearPro tractor and multi-crop vacuum planter with a salesperson. They discuss how the equipment improves cotton and sugarcane yields and addresses common farming challenges.
दीपक भैया, आप कितने दिनों बाद छुट्टी पर आये हैं.
बहुत समय हो गया राकेश, पर। यहाँ आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
भैया नाश्ता कर लेते हैं और फिर सेल पर निकालते हैं।
हाँ बिल्कुल, मैं देखना चाहता हूँ कितना.
कुछ बदला है यहाँ, मैं भी चलूंगा। यहाँ की हवा में 1 अपने पन की खुशबू हैं।
बस भैया, आये नहीं की सैर की तैयारी पहले हो गयी, आपकी पसंद का नाश्ता है। और ले लो भैया, पहले खाना फिर.
ही कहीं जाना, ओफो डांट कर ही पेट भरा दोगी या। 2 पूरियाँ। और मिलेंगी अरे राकेश, इतनी खूबसूरत कपास की खेती किसकी है, ये तो मैंने पहले नहीं देखी थी।
जी भैया, ये मेरे दोस्त सुभाष का खेत है।
राकेश 1 बात कहूँ, तुमसे तो बुरा तो नहीं मानोगे।
आप मेरे बड़े भाई समान हैं। मैं क्यों बुरा मानूँगा.
मैं आया जरूर हूँ छुट्टी पर, लेकिन हर समय खेती में कुछ नया देखना और सीखना चाहता हूँ, जिससे मैं अपनी खेती में कुछ नया कर सकूं। बस इसी में रहता हूँ। क्या हम सुभाष से मिल सकते हैं?
हाँ हाँ भैया, क्यों नहीं चलिए सुभाश, ऐसे मिलते हैं। अरे सुभाश, ये प्रेरणा के बड़े भाई हैं।
दीपक भैया, नमस्ते, अरे, बहुत सुना है, आपके बारे में। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। पिछले साल आप ही ने जान डियर ट्रैक्टर लिया था।
न लो भाई, मुझसे पहले मेरे साथी की खबर यहाँ तक आ गई। दरअसल मैं आपके कपास के खेत को देख कर इतना खुश हुआ कि आपसे तुरंत मिलने चले।
दीपक भैया। और जब मैं आपको बताऊंगा की मेरा साथ किसने दिया तो आप तो फूले नहीं समाएंगे।
अरे दीपक, ये तो कमाल हो गया।
कपास की खेती तो हम सालों से करते आ रहे हैं, लेकिन कभी मजदूरी की समस्या, कभी बुआई ठीक से न होने के कारण अच्छी फसल न मिलना, कभी अनियमित बारिश की वजह से बीजों का बह जाना, इन सब समस्याओं का सीधा असर फसल और मुनाफे पर पड़ता था। और जब बारिश की वजह से बीज बह जाते थे तो फिर से मजदूरों द्वारा बुआई करने का खर्चा अलग। ऊपर से कपास के बीज भी महंगे होते हैं। फिर मैंने सुना जॉन डियर। 52 10 गियर प्रो ट्रेक्टर और ग्रीन सिस्टम के वैक्यूम प्लांटर के बारे में। ये दोनों जब साथ मिलकर काम करते हैं तो धरती सच में सोना उगाती है।
इनका मतलब है सफ़ेद सोना वाह।
क्या बात है। ग्रीन सिस्टम मल्टी क्रॉप वैक्यूम प्लांटर का बुआई के लिए उपयोग किया जाता है। वैक्यूम प्लांटर बीज को जमीन में उचित गहराई तक पहुँचता है और उस पर अच्छे से मिट्टी की परत डाल देता है। इससे न केवल बीज सुरक्षित होता है, बल्कि बीज का अंकुरण हाथ से की गई बुआई से काफी ज्यादा अच्छा होता है, क्योंकि उसे जरूरी पोषण और पानी मिलता है। और अगर कभी बिन मौसम बरसात हो भी जाए तो बीज बह जाने का डर नहीं रहता। यही नहीं, बुआई के लिए मजदूरों पर निर्भर नहीं होना है तो उसका खर्चा भी बच जाता है।
और क्या क्या विशेषताएं हैं ये वैक्यूम.
प्लांटर बीच की समान अंतर पर बुआई करता है, जिसकी वजह से बीज नष्ट नहीं होते और फसल भी अच्छी होती है। यह कपास, मक्का, सोयाबीन और अनाज जैसी कई फसलों की बुआई में उच्च सटीकता प्रदान करता है और उत्पादकता में वृद्धि भी आती है।
कपास तो नकदी फसल या कैश क्रॉप है न, तब तो इससे मुनाफा भी अच्छा होता होगा।
हाँ, बिल्कुल कैश क्रॉप जैसे कपास, गन्ना, केला, मक्का इत्यादि अच्छा मुनाफा देते हैं और कैश क्रॉप उगाना किसानों के लिए यकीनन अकलमंदी है। वाह.
देखो जॉन डीयर की मदद से किसानों की तरक्की ही तरक्की हो रही है। अरे दीपक किस सोच में डूबे हो।
जीनू में, खेती में कुछ नया करना चाहता हूँ। हमने जो नई जमीन खरीदी है न, मैं वहाँ गन्ने की खेती करने का सोच रहा हूँ।
ये हुई न बात, इस बार कुछ नया करेंगे। क्या कहता है आप लोग?
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









