Jinu aur Deepak | Episode 37 | The Power of Determination and Trust | Hindi

Deepak proposes growing cotton on new land, discussing modern farming techniques and seeds with Babuji. The conversation explores the benefits and challenges of switching crops in agricultural practice.
सुमन मस्त गरमा गरम चाय ले। आना। सबके लिए क्या बात है।
दीपक, आज काफी दिनों बाद फुरसत में दिख रहे हो.
ऐसा कुछ नहीं बाबूजी। बस खेती का काम बढ़ गया है और मुझे काम करना पसंद भी है। वैसे बाबूजी, आज मैं बहुत खुश हूँ.
पता है क्यों है, जैसे की बाबू जी तो अंतर्यामी हैं।
अब तुम बताओगे तो पता चलेगा न.
बाबूजी इस साल में अपनी जमीन में कुछ नया प्रयोग करना चाहता हूँ। अपनी नई वाली जो जमीन है, मैं सोच रहा हूँ की उस जमीन पर कपास की खेती की जाए।
कपास मगर हमारे गाँव में तो कपास कोई नहीं उगाता।
बाबूजी मैंने सुना है कपास की खेती बहुत फायदेमंद हैं।
थोड़े से फायदे के लिए फसल बदल देने की बात मुझे समझ नहीं आती। नई फसल यानि नई चुनौतियां, नई मुसीबतें।
मगर। बाबूजी। अब नए ज़माने के साथ साथ हमें खेती के नए विकल्पों के बारे में सोचना होगा।
हाँ हाँ हमारे विचार तो अब तुम्हें पुराने ही लगेंगे।
बाबूजी आप तो नाराज हो गए। इनकी बात 1 बार सुन तो लीजिए।
पिछले साल में 1 कपास के किसान से मिला था। तब मुझे एहसास हुआ की अपनी जमीन पर भी कपास की खेती हो सकती है। इस सीजन में आने वाली बहुत सारी फसलें। अगर ज्यादा बारिश हो गई तो बह जाती है। पर कपास कड़ी बारिश को भी झेल लेता है।
मगर जो पीढ़ियों से चलता आ रहा है, वो बदलने की जिद क्यों। बाकी के किसान भी तो वही फसल उगा रहे हैं न।
मगर बाबूजी दिन बदिन फसल का दाम कम मिल रहा है। हर कोई वही फसल उगाता है। इसलिए सप्लाई डिमांड से ज्यादा हो जाती है और दाम नीचे आ जाते हैं। ऐसे में अगर हम कपास का उत्पादन करेंगे तो फायदे में रहेंगे। क्योंकि कपास की डिमांड सप्लाई की तुलना में हर साल बढ़ती ही जा रही है। और इसलिए तो कपास को कैश ड्रॉप माना जाता है क्योंकि टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में इसकी लगातार डिमांड रहती है।
मिया बीवी राजी, अब क्या कहेंगे बाबूजी, अरे मान भी जाओ। बाबूजी।
मगर ऐसे फसल बदलने से जमीन को नुकसान हुआ तो बाबूजी।
ऐसे फसल बदलते रहने से खेत की मिट्टी को फायदा ही होता है। अलग अलग फसल लेने से जमीन का पोषक मूल्य बना रहता है और ज़मीन की उत्पादकता भी बढ़ती है।
मगर क्या तुमने इस बारे में किसी से बात की है?
मैंने शहर जाकर कृषि विभाग से हाई डेनसिटी सीड्स विथ हाई फाइबर कंटेंट के बारे में जानकारी भी प्राप्त की है। जहाँ साधारण सीट से 11 कर में करीबन 6, 7000 प्लांट्स आते हैं, वहीं हाई डेंसिटी सीड्स से 11 कर में करीबन 25, 30 हजार प्लांट्स आते हैं। इन हाई डेंसिटी सीड्स की वजह से उत्पादकता 20 से 30 प्रतिशत बढ़ जाती है। उसके साथ साथ मैंने अपने जमीन की क्वालिटी भी चेक करवाई है।
दीपक तुम्हारी जिद को मानना पड़ेगा। सही में तुमने कपास की खेती के लिए काफी तैयारी की है। तुम खेती के मामलों में हमेशा 2 कदम आगे रहते हो। अब मेरे मन में कोई संदेह नहीं। तुम्हारे अन्य फैसलों की तरह ये भी फैसला सही साबित होगा।
बाबूजी, ये तो संगत का असर है। इतना अच्छा दोस्त जो मिला है.
क्या आज मैं चला सकती हूँ।
ट्रैक्टर, हाँ, हाँ जरूर नई फसल के लिए यह तो बहुत अच्छी शुरुआत होगी।
सख्त जमीन को भी चीर देता है यह ग्रीन सिस्टम का एमबी प्लाव.
बाबूजी। इस वैक्यूम प्लांटर ने तो बुआई का काम बहुत आसान और फायदेमंद कर दिया है। इससे बीज की बुआई बिल्कुल समान अंतर पर होती है और बीजों का नुकसान भी नहीं होता।
यह तो बहुत बढ़िया है। दीपक सही निर्णय लिया था, तुमने बहुत ही खुशी हुई है।
देखकर सही फसल का करोगे चुनाव तो आसान होगा हर पड़ाव।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









