John Deere 5045D PowerPro Series Tractor | Walkaround, Review & Features

A walkaround of the John Deere 5045D PowerPro tractor covering engine power, design, maintenance features, tires, seating comfort, and warranty.
नमस्कार दोस्तों, प्रोडक्ट वाक राउंड में आपका स्वागत है। आज हम बात करने वाले है जॉन डियर के पॉवर प्रो सीरीज के फाइव जीरो फोर फाइव डी के बारे में। वैसे तो पॉवर प्रो सीरीज में 3 ट्रेक्टर आते हैं फाइव जीरो, थ्री नाइन डी, फाइव जीरो, फोर टू डी और फाइव जीरो फोर फाइव डी। इन्हें पॉवर प्रो सीरीज इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यह पहले से ज्यादा पॉवर देते हैं। फाइव जीरो, फोर फाइव डी में आपको मिलती है फोर्टी सिक्स एचपी की पॉवर। तो आज हम कंप्लीट वॉकराउंड करेंगे फाइव जीरो फोर फाइव डी का और आपको बताएंगे की। अगर आप फोर्टी फाइव एचपी का ट्रैक्टर देख रहे हैं तो आपको क्यूँ फाई जीरो फोर फाइव डी कंसीडर करना चाहिए। जब आप ट्रेक्टर को सामने से देखते हैं तो दोनों हेडलाइट के बीच आपको जॉनडियर का लोगो मिल जाता है। इसके नीचे आपको 1 ग्रिल दिखाई देगी जो की इस तरह की ग्रील जॉनडियर के हर ट्रेक्टर में मिलती है। इस ग्रिल को अगर आप पास से देखोगे तो आपको पता चलेगा ये कितनी प्रीमियम क्वालिटी की है जो कि आपके ट्रेक्टर को 1 बेहतरीन लुक देती है और दूसरे ट्रेक्टरों से बिल्कुल अलग बनाती है। इस ग्रिड का उपयोग ट्रेक्टर में वेंटिलेशन के लिए किया गया है। फुट के ऊपर आपको सेंटर में 1 चमचमाता गन साइट मिलता है जो आपको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। हुड के राइट में जॉनडियर की बेजिंग के साथ मॉडल नंबर पॉवर प्रो सीरीज और कौन सा वैरिएंट है। ये लिखा मिल जाता है तो आइये अब इसका हुड ओपन करते हैं। यहाँ पर आपको 1 लॉक दिया गया है। लॉक होने की वजह से कोई भी चीज चोरी होने का डर नहीं रहता। ये देखिये ये है सिंगल पिस हुड जिसकी वजह से यहाँ काम करना मतलब मेंटेनेंस काफी ईजी हो जाता है। साथ ही साथ इसमें लगे होते हैं हाइड्रोलिक गैस स्ट्रेट्स जिसकी वजह से इसे खोलना और बंद करना बेहद आसान है। फ्रंट में ये जो बैटरी दी गई है इसका मुख्य कारण यह है कि इसका मेंटेनेंस आसानी से किया जा सके। और जब आप हुड लॉक करते हैं तो बैटरी लॉक में रहे ताकि बैटरी चोरी होने का डर न रहे। यहाँ बैटरी के ऊपर सामने ही आपको एयर फिल्टर दिया गया है। इसे सामने देने का रीजन यह है कि आप इसे अच्छे से आसानी से मेंटेनेंस कर सकते हैं। यह 1 ड्राई टाइप एयर फिल्टर है जिसमें आपको 2 तरह के फिल्टर मिलते हैं प्राइमरी और सेकेंडरी साथ ही साथ इसमें लगा होता है सेंसर। जब भी हम ऐसे कोई कार्य जिसमें धूल बहुत उड़ती है जैसे की स्टोरी पर चलाते हैं तब तब आपको इस सेंसर की सहायता से 1 सिग्नल डेश बोर्ड पर मिलता है जिससे आपको पता लगता है कि एयर फिल्टर चोक हो गया है। तो आप उसे क्लीन कर सकते हैं। इसे कैसे क्लीन करना है इसकी जानकारी आपको टेक्टर तरुण के एपिसोड में मिल जाएगी जिसकी लिंक अभी आपको ऊपर दिखाई दे रही है। इसके बाद यहाँ आपको कुल रिजर्वायर मिलता है जिसमें आप कुल की मात्रा को आसानी से देख सकते हैं। यह इतनी सही जगह फिट किया गया है जिससे मेंटेनेंस में बहुत ही आसानी होती है। अब अगर इंजन की बात करें तो इसमें आता है जॉनडियर कुलिंट कूल नैचुरली एसपीरेटेड इंजन जो की 21 सौ आरपीएम पर फोर्टी सिक्स एचपी तक की पावर देता है। इसका बैक अप टार्क 20 परसेंट से ज्यादा है। वैसे हम सब जानते हैं जानडियर के इंजिन में पिस्टन कुलिंग जेट लगे होते हैं जो कि इंजन को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इस फीचर की वजह से जॉन डीयर के ट्रेक्टर में इंजन बहुत लंबे समय तक अच्छे से काम करते हैं। अब अगर टायर की बात की जाए तो इसमें आपको आगे के लिए 7, 5, 16 या 6, 16 का ऑप्शन मिलता है। पिछले में आपको 14, 9, 28 रन मिल जाता है। आप टायर का साइज आपके काम के हिसाब से चुन सकते हैं। ट्रेक्टर में ट्रैक्टर का वेट बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस ट्रेक्टर का वेट 21 सौ किलोग्राम का होने की वजह से यह बिल्कुल चिपक के चलता है। इसका वील बेस 1950 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लेरेंस 360 एमएम होने की वजह से यह ऊँची से ऊँची जगह में भी आसानी से निकल जाता है। इसका टर्निंग रेडियस टू प्वाइंट नाइन एम है जिसकी वजह से छोटी जगह में भी आप आसानी से टर्न ले पाते हैं। चलिए अब देखते है की ट्रेक्टर के रियर साइड में आपको क्या क्या मिलता है। अगर लेफ्ट फेंडर की बात की जाए तो यहाँ पर टूल बॉक्स मिलता है जिसमें आप के सारे टूल्स रख सकते हैं। राइट में आपको 1 प्ला लेम मिलता है। जब आप रात में काम करते हैं तो आपको यहाँ पर ये उपयोग में आएगा। उसके बाद डीजल टैंक की बात की जाए जो की सिक्स्टी लीटर की कैपेसिटी वाला है और साथ में आपको यहाँ पर रिफ्लेक्टर भी मिलता है। इस स्लेक्टर में आपको पॉइंट सॉकेट भी दिया गया है। उसके बाद अगर बात की जाए तो थ्री पॉइंट लिंकेज उसके साथ थ्री आम्स जिसकी हाइट आप एडजेस्ट कर सकते हैं। अगर लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात की जाए तो इसमें 1600 केजीएफ की लिफ्टिंग कैपेसिटी आती है जिससे की आप वेराइटी ऑफ इम्प्लीमेंट का उपयोग कर सकते हैं। यहाँ अगर पी टी ओ शाफ्ट की बात की जाए तो यहाँ इंडिपेंडेंट सिक्स प्लान शाफ्ट मिल जाती है जिसे आप 2 तरह से ऑपरेट कर पाते हैं स्टैंड और इकोनॉमी मोड में। तो चलिए अब बैठते हैं ड्राइविंग सीट पर और जानते हैं बाकी के फीचर्स के बारे में। यहाँ पर आपको हैंडरेल और फुट स्टेप मिल जाता है जिसकी वजह से आप आसानी से चढ़ सकते हैं और उतर सकते हैं। फुट स्टेप पर देखेंगे तो आपको 1 खास डिजाइन दिखाई देगा। अगर आप वेटलैंड कंडीशन में भी काम कर रहे हैं तो इस डिजाइन की वजह से आप स्लिप नहीं होंगे। इसे 1 सेफ्टी फीचर भी कहा जाता है। तो अगर फ्लोर प्लेटफार्म की बात की जाए तो यहां पर भी आपको वही डिजाइन मिलता है जो कि फुट स्टेप पर दिया गया है जिसकी वजह से आप स्लिप नहीं होते हो और आपको ग्रिप अच्छी मिलती है। अगर इसका आप फ्लोर प्लेटफार्म देखेंगे तो ये काफी वाइड है। बैठने के लिए आपको 1 कम्प्लीट अच्छा रूम मिलता है जिसकी वजह से आप कंफर्टेबली बैठ पाते हैं और ड्राइव कर पाते हैं। अगर मैं सीट की बात करूँ तो ये भी काफी कंफर्टेबल है। अगर थाई सपोर्ट की बात की जाए तो आप देख सकते हैं की सीट आपके थाइस को कम्प्लीट सपोर्ट करती है जिससे आप घंटो और ड्राइव करके भी थकते नहीं है। दूसरा बैकरेस्ट की बात की जाए तो वो भी आपको अच्छा ही मिलता है। इस सीट को वैसे तो डिक् सीट भी कहा जाता है। इसके डिजाइन की बात की जाए तो इसमें एयर सर्कुलेशन के लिए प्रॉपर जगह बनाई गई है जिससे आपको कभी भी चिपचिपा महसूस नहीं होगा। सीट को आप अपने हिसाब से एडजेस कर सकते हैं। आगे लेना हो, पीछे लेना हो या उसका हाइट एडजेसमेंट हो तो ये फीचर दिए गए हैं जिन्हें आप यूज करके कंफर्टेबली बैठ सकते हैं। वैसे तो इस सेक्टर में आपको सिंगल क्लच और डुअल क्लच दोनों का ऑप्शन मिलता है जो की आप अपनी आवश्यकता के अनुसार चुन सकते हैं। यहाँ राइट में आपको ब्रेक पैडल मिलता है। इसमें ऑयलिमस्डिसब्रेक दिए गए हैं जिसकी सहायता से ब्रेकिंग अच्छी होती है और मेंटेनेंस कम आता है वहीं ब्रेक पैडल के नीचे आपको फुट होटल मिल जाता है। साथ ही साथ अगर आप देख पा रहे होंगे तो यहाँ राइट में और वैसे ही लेफ्ट में हीट शील्ड भी दी गई है। इस रेक्टर में आपको डिफरेंशियल लॉक और इम्प्लीमेंट लॉक मिलता है। अगर में ट्रेक्टर में दिए गए लिवर्स की बात करूँ चाहे वो गियर लिवर हो, रेंज लिवर हो, पी सी डी सी हो या फिर पी टी ओ। इन लिवर्स को ऐसे प्लेस किया गया है की इन्हें एक्सेस करना बहुत ही आसान होता है। अगर इस्टूमेंट क्लस्टर की बात की जाए तो यहाँ पर आपको लाइट कंट्रोल मिल जाता है, हान का बटन मिल जाता है साथ ही साथ हैजर्ड लाइट का भी ऑप्शन मिलता है। इसके बाद मोबाइल चार्जिंग का ऑप्शन मिल जाता है। अगर मैं डेशबोर्ड की बात करूँ तो यहाँ पर फ्यूल गेज, कूलेंट गेज और आर पी एम मीटर मिलता है साथ ही साथ आवर मीटर भी मिल जाता है। ट्रैक्टर में जो सेंसर्स लगे हैं उसका डिस्प्ले मतलब उसका इंडिकेशन आपको डेश बोर्ड पर आसानी से दिखाई देता है। स्टूमेंट क्लस्टर के नीचे आपको स्टॉप लिवर दिया गया है साथ में मोबाइल होल्डर भी दिखाई दे रहा है और यहाँ पर पार्किंग लीवर दिया गया है। वैसे तो जॉनडियर के सारे ट्रेक्टर में पावर स्टेरिंग आता ही है तो इस ट्रेक्टर में भी आपको पावर स्टेरिंग मिल ही जाता है। साथ ही साथ अगर आपको इसमें फोर डब्लू डी का ऑप्शन चाहिए वो भी मिल जाएगा। अगर क्लच की बात की जाए तो इसमें सिंगल और डुअल क्लच दोनों ही मिल जाते हैं। साथ ही साथ पी टी ओ में भी आपको सिंगल पीटी और डुएल पीटी और रिवर पीटीओ के ऑप्शन मिल जाते है। इसमें आपको एडजस्टेबल फ्रंट एक्सेल भी मिलता है। इस एक्टर में आपको रियर ऑयल्ड एक्सेल मिलता है जिससे की ग्रीस बदलने की झंझट से छुटकारा और साथ ही साथ रियर एक्सेल में आपको मेटल फेस सील भी मिलती है। जब आप पडलिंग करते हैं तो फिर रियर एक्सल में पानी नहीं जाता और जिसकी वजह से मेंटेनेंस नहीं आता। इस ट्रेक्टर पर आपको 5 साल की वारंटी भी मिलती है। जरा सोचिए 5 साल की वारेंटी, मतलब 5 साल का भरोसा अगर जॉन डियर को इस प्रोडक्ट पर कॉन्फिडेंस है तभी तो 5 साल की वारंटी मिल रही है। तो 1 बार इस वारंटी के बारे में डीलरशिप पर जाकर जरूर देखे। तो दोस्तों कैसा लगा आपको ये फाइव जीरो फोर फाइव डी का वाक राउंड कमेंट बॉक्स के जरिए जरूर बताएं और अगर आपको इस ट्रैक्टर से रिलेटेड कोई भी क्वेश्चन है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिए जरूर पूछ सकते है। तो मिलते है अगले प्रोडक्ट वॉक राउंड में तब तक के लिए धन्यवाद।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









