Mastering Field Preparations with Laser Leveler | Tractor & Tarun | Hindi Ep 16

Tarun explains how laser levelers improve field preparation for better crop yields while cutting water, seed, fertilizer, and fuel costs. The video covers traditional and modern leveling techniques used in farming.
नमस्ते दोस्तों, स्वागत है आपका ट्रेक्टर और तरुण के इस एपिसोड में बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और हर जगह नई फसल के लिए खेत को तैयार किया जा रहा है। और आप भी अपने खेत को अच्छे तरीके से तैयार कर रहे होंगे। क्या आपको पता है खेत को अच्छे तरीके से तैयार करते समय अगर उसको सही तरीके से लेवल किया जाए तो फसल की पैदावार में बढ़ोतरी हो सकती है। जी हां तो आज के इस एपिसोड में हम जानने वाले हैं खेत को लेवल करने के 1 ऐसी तकनीक के बारे में जिसका इस्तेमाल करने से आपको काफी फायदा होगा। सालों से किसान भाई खेत को लेवल करने के लिए अलग अलग उपकरण का या तरीकों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। उसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला है 8 से 10 फीट लम्बा लकड़ी का मोटा सा फटता। पहले इसे बैलों के सहारे चलाया जाता था। अब कुछ लोग इसे ट्रैक्टर के पीछे लगाकर भी चलाते हैं। कुछ लोग डोजर का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग बकेट स्क्रैपर का। लेकिन इन सब तरीकों का इस्तेमाल करते हुए खेत कभी अच्छी तरीके से लेवल नहीं हो पाता। कहीं ऊँचा तो कहीं नीचे रही जाता है। परिणाम स्वरूप ऐसे खेत में परिश्रम के साथ साथ खर्चा भी अधिक हो जाता है। तो इन सब कमियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेजर लेवलर। अब जानते हैं की ये लेजर लेवलर कैसे काम करता है। इसमें होता है 1 लेजर ट्रांसमीटर जो आप खेत में कहीं पर भी लगा सकते हो। दूसरा होता है लेजर रिसिवर जो लगा होता है लेजर लेवलर की बकेट के ऊपर। अब ये लेजर रिसीवर ट्रांसमिटर द्वारा भेजे गए सिग्नल को पकड़ता है और उसे भेज देता है ट्रैक्टर पर लगे हुए कंट्रोल बॉक्स के पास में कंट्रोल बॉक्स जमीन के लेवल के हिसाब से हैर्डोलिक। सिलेंडर के सहारे पए को ऊपर नीचे करता है और बकेट की हाइट को बनाये रखता है। अब जानते हैं इस लेजर लेवलर को इस्तेमाल कैसे करते हैं। याद रखिये। लेजर लेवलर को इस्तेमाल करने से पहले खेत की अच्छी तरीके से जुताई कर ले। आप प्लाऊ का, कल्टीवेटर का या हो सके तो रोटरी टिलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। याद रखिये लेजर लेवलर का इस्तेमाल करने से पहले मिटटी अच्छी तरीके से बारिश हो जानी चाहिए। अब किया जाता है जमीन का सर्वे और इसे करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसी लेजर सिस्टम का। इससे हमें ये पता चलता है कि जमीन का कौन सा हिस्सा ऊपर है और कौन सा हिस्सा नीचे। सर्वे आप मैन्युअली भी कर सकते हो। लेकिन इसे करने के लिए समय बहुत ज्यादा लगता है और सर्वे होने के बाद में बकेट की हाइट को ड्राइवर को मैन्युअली सेट करना पड़ता है। सर्वे अगर कम समय में पूरा करना है तो आप ऑटो सर्वे मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए ड्राइवर को खाली लेजर लेवलर को खेत के ज्यादातर हिस्सों पर चलाना पड़ता है। इस मोड में सर्वे पूरा होने के बाद में कंट्रोल बॉक्स ऑटोमेटिकली बकेट की हाइट को सेट कर देता है। तो हो गया लेजर, लेवलर चलाने के लिए तैयार। अब बस ड्राइवर को ऊपर वाले हिस्से से मिटटी को निचले वाले हिस्से में ले जाते हुए ट्रेक्टर को चलाना है। यह काम तब तक करना है जब तक पूरा खेत सही तरीके से लेवल नहीं हो जाता। लेजर लेवलर का इस्तेमाल करते हुए जमीन को लेवल करने से सिंचाई के लिए पानी भी कम लगता है और इसके साथ साथ बीज, खाद और ईंधन की भी बचत होती है। तो मुझे भरोसा है। लेजर लेवलर का इस्तेमाल करने से आपको काफी फायदा होगा। तो ऐसे ही ट्रेक्टर सम्बंधित जानकारी पाने के लिए देखते रहिए ट्रेक्टर एंड तरुण धन्यवाद।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









