Maximizing Crop Yields: Benefits of Subsoiler | Tractor & Tarun | Odia Ep 24

Tractor and Tarun explain how a subsoiler fixes waterlogging in fields and improves crop yields, especially on land that hasn't been farmed in years. The tool breaks up compacted soil deep underground, letting water drain properly so crops can grow better.
नमस्कार दोस्तों, ट्रैक्टर एंड तरुण के इस एपिसोड में आपका स्वागत है इस बार भी हम हर बार की तरह नई जानकारी लेकर आए है। तो क्या है इस बार का टॉपिक। दोस्तों अक्सर हमने देखा है कि खेतों में पानी जमा हो जाता है। पानी का रिसाव ठीक से नहीं हो पाता जिससे फसल अच्छी नहीं हो पाती और साथ ही साथ ऐसी जमीन जहां कई दिनों से खेती नहीं हुई है और आप वहाँ खेती करना चाहते हो। तो क्या है इन समस्याओं का हल। आइए देखते हैं.
नमस्ते किसान भाइयों। जैसे की हम देखते हैं कि कभी कभी बारिश का पानी या सिंचाई का पानी खेत में जमा हो जाता है। जमीन के अन्दर जा नहीं पाता ऐसी समस्या 45 साल में कभी कभी आती है। तो आइए सबसे पहले ये जानते हैं की इसके कारण क्या है। जैसे की आजकल खेत को तैयार करने के लिए ट्रैक्टर के साथ साथ फल कल्टीवेटर रोटावेटर हैरो ऐसे बहुत सारे उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ये सभी उपकरण 6 या 10 इंच तक ही मिट्टी को तोड़ पाते हैं। इन उपकरणों का बार बार इस्तेमाल करने से जमीन की निचली सतह पत्थर की तरह कड़क हो जाती है और इसी के कारण बारिश या सिंचाई का पानी जमीन के अन्दर नहीं जा पाता है। खेत में जमा हो जाता है और इसके कारण फसल पर और साथ साथ जमीन की उपजाऊ क्षमता पर काफी असर पड़ता है। तो इस समस्या को दूर करने के लिए सबसे जरूरी है जमीन की निचली सतह को तोड़ना और इसी के लिए इस्तेमाल किया जाता है सबसॉइलर। सबसॉइलर। 1 बहुत ही ताकतवर उपकरण है जो 2 से 4 इंच ही चौड़ा होता है लेकिन जमीन के अंदर लगभग 2 फीट गहराई तक जाकर मिट्टी को तोड़ता है और साथ ही साथ दोनो बाजु की मिट्टी को अंदर से 2 फीट चौड़ाई तक लूज करता है। सबसॉइलर की मदद से आप खेत में ऐसी ही छोटी छोटी नालियां बनाकर खेत को अच्छे तरीके से तोड़ सकते हो। याद रखिये इसे चलाते समय 2 नालियों के बीच की दूरी गहराई से दुगनी होनी चाहिए ताकि खेत अंदर से अच्छे तरीके से टूट जाए। सब्सवैलरकी बनावट इसे अलग अलग प्रकार की मिट्टी में काम करने के लिए कारगर बनाती है और हाँ इस सब्सैलर का इस्तेमाल आप ऐसी जमीन में भी कर सकते हो जहाँ पर 3 से 4 साल या उससे ज्यादा साल तक खेती नहीं हुई है। इसका इस्तेमाल करके आप उस कड़क जमीन को अच्छे तरीके से तोड़ सकते हो और उस जमीन को खेती के लायक भी बना सकते हो। सब्से का इस्तेमाल ज्यादातर, गन्ना, कपास, तिलहन या दालों वाली खेती की जमीन पर ज्यादातर किया जाता है। और हा इसे चलाने के लिए आपको कम से कम 50 एस पी या उससे ज्यादा वाले हार्स पॉवर के टेक्टर की जरुरत पड़ेगी और इसे आप 5 या 6 किलोमीटर की रफ्तार से चला सकते हो।
तो देखा दोस्तों सब स्वायलर के इस्तेमाल से आप वहाँ भी खेती कर सकते हो जहाँ कई सालों से खेती नहीं हुई है और साथ ही साथ आपके खेत में पानी जमा होने की समस्या से भी समाधान मिलेगा। तो है न ये काम का उपकरण। तो इसी तरह की जानकारी पाने के लिए देखते रहिये ट्रैक्टर एंड तरुण।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









