Francisco Jimenez explains four technologies that extend tractor engine life: keeping the engine at correct operating temperature, using piston-cooling spray to protect the hottest component, maintaining oil viscosity with an engine-oil cooler, and installing dry-type air filters to block dust and soil particles.
Chapters
नमस्कार नमस्कार। तो बताइए हमारे किसान भाइयों को उन टेक्नोलॉजीज के बारे में जो ट्रैक्टर के इंजन की लाइफ को बढ़ाता है। इंजन की लाइफ को अगर बढ़ाना है तो सबसे जरूरी है इंजन को सही तापमान पर चलाना और इंजन में सबसे ज्यादा गरम होने वाला अगर कोई पुर्जा है तो वो है पिस्टन। इसी पिस्टन को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है पिस्टन कूलिंग स्प्रे टेक्नोलॉजी का। जैसे इंजन गर्म होता है उसके साथ साथ इंजन ऑयल भी गरम होता है जिसके कारण इंजन को लुब्रिकेट करने की ऑयल की क्षमता कम हो जाती है। तो इसी के लिए इस्तेमाल होता है इंजन ऑयल कूलर टेक्नोलॉजी का जिसके कारण उसकी विस्कोसिटी बनी रहती है और इंजन को लुब्रिकेट करने की क्षमता भी बनी रहती है। अगर हवा के साथ धूल के और मिटटी के कम अगर इंजन के अन्दर चले गए। इंजन के पुर्जों की गिरावट काफी तेजी से होती है। ड्राइ टाइप एयर फिल्टर की टेक्नोलॉजी से आपके इंजन को मिलती है धूल मिट्टी के कणों से डबल सुरक्षा।