Tractor Comfort Features | Effortless Farming | Tractor and Tarun l Hindi Ep 45

Tarun walks through tractor comfort features that reduce fatigue and boost productivity, from power steering and seat adjustments to auto track steering. Modern tractors now handle more of the work, letting farmers focus on what matters.
नमस्कार। दोस्तों, 1 बार फिर से आप सब का स्वागत है ट्रेक्टर और तरुण के आज के इस नए एपिसोड में। यहाँ हमेशा हमारी ये कोशिश होती है की ट्रेक्टर में आई हुई नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स के बारे में हम आप सब को जानकारी देते रहे। दोस्तों टेक्नोलॉजी और फीचर्स के साथ साथ 1 और बहुत जरूरी चीज है और वो है कंफर्ट यानि के आराम। अगर आप बिना थके काम करेंगे तो जाहिर सी बात है ज्यादा देर तक काम कर सकते हैं। तो इसलिए आज हम ट्रेक्टर के उन सारे फीचर्स के बारे में बात करेंगे जो ऑपरेटर के कंफर्ट का पूरा पूरा ध्यान रखते हैं। तो आइए सबसे पहले बात करते हैं सीट एडजस्टमेंट की जो आपकी बैक रेस्ट और थाई सपोर्ट का पूरा ध्यान रखता है। इसका मतलब आप पूरा दिन आराम से बैठकर काम कर सकते हैं वो भी बिना किसी स्टेन के और जब सीट के पास ही सभी लीवर्स जैसे की पी, सी, डी, सी लीवर, गेयर शिफ्ट लीवर, पी टी, ओ लीवर और स्टीयरिंग इजीली एक्सेसिबल हो तो ये काम करना और भी आसान बना देते हैं। इन सभी कंट्रोल्स की वजह से आप अपने ट्रेक्टर को ईजीली ऑपरेट कर सकते हैं वो भी बिना एक्स्ट्रा मोमेंट के। कलर कोडेड नॉब्स ड्राइविंग को इंट्यूटिव और ईजी बना देते हैं। अब बात करते हैं विजिबिलिटी की। ट्रेक्टर का मफलर अगर साइड पे हो तो ऑपरेटर को क्लियर विजन मिलता है। मफलर अगर सामने हो तो वो विजिबिलिटी में स्ट्रक्शन क्रिएट करता है। इसके अलावा वाइडर और स्पेशियस प्लेटफॉर्म का डिजाइन एंट्री और एग्जिट को और भी आसान बना देता है। और जब साइड शिफ्ट गियर लीवर के साथ ज्यादा लेगरूम मिले तो ऑपरेटर का कंफर्ट और भी बढ़ जाता है। टिल्ट और टेलिस्कोपिक पॉवर स्टेयरिंग का कॉम्बिनेशन 1 अलग ही लेवल का कंफर्ट देता है। पॉवर स्टेयरिंग के साथ टिल्ट और टैलिस्कोपिक फीचर आपको ट्रैक्टर की ओवरऑल मोमेंट में बहुत मदद करता है और सीट बैल्ट के साथ आपको हमेशा पीस ऑफ माइंड रहता है। फुटरेस्ट के ऊपर फ्लोर मैट बेटर ग्रिप प्रोवाइड करता है और ट्रेक्टर को 1 क्लासी लुक भी देता है। फुट स्टेप्स पर वोल्कैनो होल्स और एंटी स्लिप फ्लोर मैट की वजह से ट्रैक्टर पर उतरना और चढ़ना काफी आसान हो जाता है। ये छोटी सी चीज बहुत मदद करती है। स्पेशली जब आपका ट्रेक्टर टफ कंडीशन्स में यूज हो रहा हो, क्लच और सस्पेंडेड ब्रेक पैडल एर्गोनामिकली डिजाइन्ड होने की वजह से पैडल दबाना काफी आसान हो जाता है जिससे आप आराम से घंटों ट्रेक्टर चला सकते हैं। सेल्फ अड्जस्टिंग सेलफयक्लाइजिंग हाइड्रॉलिकली एक्चुएटेड पॉवर ब्रेक होने की वजह से पैडल दबाना काफी आसान हो जाता है। सिंगल पीस फुट और 55 डिग्री का ओपनिंग एंगल होने की वजह से सर्विसिंग करना काफी आसान हो जाता है। ईक्यू एरल स्विच की मदद से ऑपरेटर आसानी से इम्प्लीमेंट की एडजसमेंट कर सकता है। थ्री प्वाइंट लिंकेज में दोनों लिफ्ट लिंक एडजेसमेंट की वजह से ऑपरेटर आसानी से इम्प्लीमेंट एडजस्ट कर पाता है। अगर आपको ट्रैक्टर लोडर या डोजर जैसे एप्लीकेशन में चलाना हो तो पॉवर वर्स टेक्नोलॉजी बहुत जरूरी है जिससे आप फिंगर टच लीवर की मदद से बिना क्लच दबाए फॉवर्ड या रिवर्स ड्राइव कर सकते हैं। अगर आपको ट्रेक्टर, हैवी ड्यूटी एप्लीकेशन जैसे की पॉवर, हैरो, ट्रैक्टर, माउंटेड, कॉम्बाइंड, लोडर, डोजर इत्यादि एप्लीकेशन में चलाना हो तो परमा क्लच बहुत फायदेमंद साबित होता है। परमा क्लच में क्लच को एडजस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती और पैडल एफर्ट 20 प्रतिशत तक कम हो जाता है जिससे ऑपरेटर को आराम मिलता है और वो घंटों तक काम कर सकता है। पोस्ट हार्वेस्टिंग एप्लीकेशन जैसे की स्टॉपर में ऑपरेटर को बार बार ट्रेक्टर को रोक कर और नीचे उतर कर रेडिएटर स्क्रीन को साफ़ करना पड़ता है। क्योंकि हवा में उड़ता हुआ भूसा रेडिएटर को चोक कर देता है। लेकिन रिवर्सिबल फैन के स्विच से ऑपरेटर बिना ट्रेक्टर को रोके हुए और बिना ट्रेक्टर के नीचे उतरे हुए रेडिएटर पर जमा भूसा साफ़ कर सकता है। इससे आपका कंफर्ट और एफिसेंसी दोनों बढ़ता है। टफ एप्लिकेशन जैसे कि बनाना मल्चिंग में वाइब्रेशन काफी होती है। ऐसे में क्रीपर गेयर लो स्पीड देता है जिससे वाइब्रेशंस रिड्यूस होती है और वो लोड को भी क्लू डिस्ट्रीब्यूट करता है। दोस्तों आज के जमाने में किसानों के लिए स्पेशली जो कॉंट्रेक्टिंग का काम करते हैं उनके लिए 34 या उससे ज्यादा ट्रेक्टर का 1 साथ ध्यान रखना मुश्किल होता है। ऐसे में आप कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी का उपयोग जरूर करें। ट्रेक्टर की लोकेशन, हेल्थ, लर्ड्स, मशीन, मॉनिटरिंग, वर्क, डॉक्यूमेंटेशन, जियो, फेंसिंग और प्रो एक्टिव डीलर सपोर्ट ऐसे कई सारे फीचर्स से आपको घर बैठे ही खेती के कामकाज को मैनेज करने का कंफर्ट मिलता है। इस टेक्नोलॉजी के डीटेल फीचर्स के बारे में हमने 1 एपिसोड बनाई थी जिसका लिंक आपको डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा। कंफर्ट के बारे में तो हमने आपको बहुत सारी इनफार्मेशन दे दी पर अगर ट्रेक्टर सीधी लाइन में चले वो भी बिना स्टीयरिंग कंट्रोल किए तो आप क्या कहेंगे ये अल्ट्रा कंफर्ट आपको मिल सकता है ऑटो ट्रैक टेक्नोलॉजी से जो ट्रैक्टर इंडस्ट्री में गेम चेंजर है। इस टेक्नोलॉजी में ऑटो ट्रैक स्टेयरिंग है जो यह सुनिश्चित करता है कि ट्रैक्टर सीधी लाइन में चले वो भी बिना ऑपरेटर के स्टेयरिंग कंट्रोल किए हुए। इस टेक्नोलॉजी का उपयोग आप शोइंग और रिज फॉर्मेशन जैसी एप्लीकेशन्स में कर सकते हैं जहाँ पे प्रिसिजन की जरूरत होती है और आपको स्किल्ड लेबर पर निर्भर रहना पड़ता है। दोस्तों इन सब चीजों के अलावा ट्रैक्टर खरीदते समय आप इस बात का भी ध्यान रखे की आपको बिना किसी लंबे प्रोसेस के आसानी से लोन मिलता है और घर बैठे ही सर्विस बुकिंग और पार्ट्स ऑर्डरिंग का कंफर्ट में। तो इन सब फीचर्स की वजह से आप अपने खेती के कठिन से कठिन काम को भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं और अपनी प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ा सकते हैं। तो दोस्तों आपका क्या कहना है इन फीचर्स के बारे में क्या ये आपको ट्रेक्टर में ही कार चलाने वाला कंफर्ट देंगे अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स के जरिए जरूर बताइए। अगले एपिसोड में फिर मिलेंगे कुछ नए इन साइट्स के साथ, तब तक के लिए धन्यवाद।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









