Tractor Gear Selection Tips for Increased Performance | Tractor and Tarun | Hindi Ep 35

Tarun explains how to pick the right gear and RPM settings for different farm implements to get better fuel efficiency and performance from your tractor. The episode answers common questions about gear-speed-RPM relationships with practical examples.
नमस्कार दोस्तों, ट्रेक्टर न तरुण के इस एपिसोड में आपका स्वागत है। ट्रेक्टर न तरुण के कई एपिसोड में कमेंट बॉक्स के जरिए कई तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। उसमें मुख्य इस तरह के प्रश्न आये जैसे कि ट्रैक्टर चलाते समय ट्रेक्टर की स्पीड कितनी होनी चाहिए। विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण का उपयोग करते समय ट्रेक्टर का गेयर कौन सा यूज करना चाहिए। साथ ही साथ सही आर पी एम क्या होता है जिससे कि आपके डीजल की खपत कम हो और आपका कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा काम हो सके। तो आइए जानते हैं इन सारे सवालों के जवाब मिलते हैं अपने एक्सपर्ट से.
नमस्ते किसान भाइयों। जैसा की आप जानते है की ट्रेक्टर का इस्तेमाल हम कृषि के विभिन्न कार्यों के लिए करते है और ट्रेक्टर के साथ बहुत सारे उपकरणों का इस्तेमाल करते है जैसे की एमबी प्लाऊ, कल्टीवेटर, हैरो या रोटरी टिलर। ऐसे बहुत सारे उपकरण हैं लेकिन इन उपकरणों को सही रफ्तार पर चलाना इसके लिए सही गियर और आर पी एम का चुनाव करना उतना ही जरुरी है। अगर आप एम बी ब्लॉक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे आप 3 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चला सकते हैं। अगर आप रोटी डीलर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे आप 2 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चला सकते हैं। उसी तरह अगर आप कल्टीवेटर या हैरो का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे आपको 6 से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाना चाहिए। इन सब उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए आप अलग अलग हार्सपावर के ट्रेक्टर का इस्तेमाल करते हैं। तो इन सभी ट्रेक्टरों की गियर की रचना अलग अलग होती है यानी इनकी स्पीड रेंज भी अलग अलग होती है। इन सब उपकरणों को सही स्पीड से चलाने के लिए जरूरी है सही गियर और सही इंजन आरपीएम का चुनाव करना। इसे 1 ग्राफ के माध्यम से हम लोग समझते हैं। जैसे की आप ग्राफ में देख सकते हैं। वाई एक्सिस पर ट्रेक्टर के विभिन्न गियर दिए हुए हैं और एक्स एक्सिस पर दी हुई है ट्रेक्टर की स्पीड किलोमीटर प्रति घंटा। मान लीजिए आप कोई उपकरण चला रहे हैं और उसे चलाने के लिए आपको 5 किलोमीटर की स्पीड चाहिए। जैसे की आप ग्राफ में देख रहे हैं। 5 किलोमीटर की स्पीड आपको 3 अलग अलग गेयर में मिल रही है। चौथा, पांचवां और छठवां गेयर जैसे की आप ग्राफ में देख सकते हैं। चौथे गेयर पर 5 किलोमीटर की स्पीड आपको 2000 आरपीएम पर मिल रही है यानी इस आरपीएम पर इंजन ताकत भी ज्यादा बना रहा है। अगर आप ऐसा कोई उपकरण चला रहे हैं जिसे चलाने के लिए ज्यादा ताकत की जरूरत है तो आप चौथे गियर पर 2000 आरपीएम के साथ उसे चला सकते हो। जैसे की आप ग्राफ में देख पा रहे हैं। पांचवे गियर में आपको 5 किलोमीटर की रफ्तार 1700 आरपीएम पर मिल रही है। ऐसा उपकरण जिसे चलाने के लिए आपको कम ताकत की जरुरत होती है उसके लिए आप इस गेर का चुनाव करे जिससे डीजल की बचत भी होगी और साथ साथ आपको परफॉर्मेंस भी अच्छा मिलेगा। छठवे गेर में आप देख सकते हैं की 5 किलोमीटर की स्पीड आपको इंजन के 1400 आरपीएम के आसपास मिल रही है। तो ऐसा उपकरण जिसे चलाने के लिए इंजन की कम ताकत लगती है और आपको डीजल की बचत भी करनी है उसके लिए आप छठवे गेर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको डीजल की बचत करनी है तो आप गियर और टोटल डाउन का तरीका अपना सकते है। अगर आपको परफॉर्मेंस चाहिए तो आप गियर डाउन और थ्रोटल का तरीका अपना सकते है।
दोस्तों मुझे यकीन है इस एपिसोड में आपको आपके कुछ प्रश्नों के उत्तर जरूर मिले होंगे। अगर आपको और भी कोई प्रश्न है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिए पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी की आपके प्रश्नों के उत्तर हम एपिसोड के जरिए आपको देते रहे। इसी तरह की जानकारी पाने के लिए देखते रहिये ट्रैक्टर एंड तरुण।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









