This is a YouTube video titled "Trem IV Tractors: Powering Productivity | Tractor and Tarun | Tamil | Ep. 31" created on February 1, 2022. The content is a Hindi-language informational episode featuring two speakers discussing the features and technological advancements of the Trem IV tractor engine, focusing on productivity, fuel efficiency, and comfort for farmers. The discussion includes technical details about engine components, modes of operation, and practical benefits for agricultural work.
नमस्कार दोस्तों, ट्रेक्टर न तरुण के इस एपिसोड में आपका स्वागत है ट्रेक्टर न तरुण के पिछले एपिसोड में हमने देखा ट्रिम फोर इंजन क्या है, वो कैसे काम करता है और कैसे आपके कृषि कार्यों को आसान बनाता है और साथ ही साथ आपके ट्रेक्टर को टेक्नोलॉजिकली एडवांस और पावरफुल बनाता है। अगर वो वीडियो आपने अभी तक नहीं देखा है तो जरूर देखें उसकी लिंक आपको डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी और साथ ही साथ आपको वो लिंक अभी ऊपर भी दिखाई दे रही होगी। तो चलिए देखते हैं की ये ट्रैक्टर दिखता कैसे है और काम कैसे करता है।
तो दोस्तों ये है ट्रेन फोर इंजन के साथ आने वाला एडवांस और पॉवरफुल.
ट्रेक्टर जैसा की आपने पिछले एपिसोड में देखा ट्रेम फोर इंजन के बारे में इसमें होता है इसी इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट जो आपके पूरे इंजन को कंट्रोल करता है दूसरा एच, पी, सी, आर, हाई, प्रेशर, कॉमन, रेल, तीसरा ईजी, आर, एग्जास, गैस, रिसर्क्युलेशन, टर्बो चार्जर और साथ ही साथ डीओसी डीजल ऑक्सिडेशन कैटेलिस्ट। तो इन सब के साथ ऐसी कोई और विशेषता ट्रीम फोर इंजन के बारे में जो आप हमारे किसान भाइयों के साथ शेयर करना चाहे।
जैसा की आप जानते है की जब हम रोटरी टिलर या स्ट्रारीपर जैसे इम्प्लीमेंट का उपयोग करते हैं तो धूल और मिट्टी के कण रेडिएटर पर जाकर चिपक जाते हैं और जिसके कारण इंजिन गरम होता है और उसके लिए आपको ट्रेक्टर को रोकना पड़ता है। तो इससे बचने के लिए इस ट्रेक्टर में दी गई है रेडिएटर स्क्रीन। इसके अलावा इंजिन में लगे होते हैं सेंसर्स इंजन में अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो इसकी जानकारी आपको डैशबोर्ड पर मिलती है जिसके कारण आप समस्या को जल्दी से दूर भी कर सकते हो।
तो जैसे की पिछले एपिसोड में आपने देखा की ये पॉवर टेक इंजन कैसे प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है और डीजल की खपत को कम करता है। तो क्या आप इसे विस्तार से हमारे किसान भाइयों को बताएंगे प्रोडक्टिविटी और फेल.
इकोनोमी को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेक्टर में दिया है डुएल ड्राई मोड यानि स्टैंडर्ड मोड और इकोनॉमी मोड। जब आप कृषि के भारी भरकम काम करते हैं। जहाँ पर आपको ट्रेक्टर से ज्यादा ताकत और टार्क की जरुरत पड़ती है वहाँ पर आप स्टैंडर्ड मोड का इस्तेमाल कीजिए और जहाँ पर लाइट लोड एप्लिकेशन के लिए आप ट्रेक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं वहाँ पर आप इकोनॉमी मोड का इस्तेमाल कीजिए। इसके साथ साथ इस ट्रेक्टर में आता है लिफ्ट हैडिक सिस्टम जिसकी वजन उठाने की क्षमता है पचीस, सौ, किलोग्राम यानी खेत में भारी से भारी इम्प्लीमेंट के साथ आप आसानी से काम कर सकते हो जैसे की पोटेटो प्लांटर या रिवर्सिबल प्लो और इसमें आता है 71 लीटर वाला डीजल टैंक जिसके कारण आप बिना रुके हुए घंटो तक आसानी से काम कर सकते हो। जब हम लंबे समय तक काम करने की बात करते हैं तो ड्राइवर के लिए सबसे जरूरी है कंफर्ट और इसके लिए इसमें आता है वाइडर प्लेटफार्म और इसके साथ साथ आपको मिलता है कॉम्बिनेशन, स्विच और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट। क्लस्टर। और जब हम रात में काम करने की बात करते हैं तो इसके लिए इसमें आते हैं अडवांस एलइडी लाइट।
तो देखा दोस्तों कैसे टेक्नोलॉजी की सहायता से आज के दौर के हिसाब से इस सेक्टर को बनाया गया है जहाँ आपको प्रोडक्टिविटी भी बड़ी मिलती है साथ में पॉवर भी मिलती है और आपकी फ्यूल एफिसेंसी भी बढ़ती है। तो इसी तरह की जानकारी पाने के लिए देखते रहिये ट्रैक्टर एंड तरुण।