Ultimate Tractor Buying Guide | Tractor and Tarun | Hindi Ep 41

Tarun walks through what to look for when buying a large tractor, 50 HP and up. He covers horsepower, torque, implement compatibility, and comfort features you need to check before you buy.
नमस्कार दोस्तों, ट्रेक्टर न तरुण के इस एपिसोड में आपका स्वागत है। हम जानते हैं कि ट्रेक्टर खरीदने का डिसीजन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि बात सिर्फ आपके लगने वाले पैसे की नहीं होती। उस ट्रेक्टर से आपके सारे कृषि कार्य बिल्कुल आसानी से होने चाहिए जिससे की इंजिन पर दबाव न आये और आपका ट्रेक्टर मेनटेन रहे और आपकी आमदनी भी बढ़े। तो आज हम बात करने वाले है। अगर आप 50 एच पी सी, ऊपर का यानि की बड़ा ट्रेक्टर खरीदना चाहते हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो देर किस बात की चलिए देखते हैं बड़ा ट्रेक्टर यानि की ज्यादा हॉसपावर वाला ट्रेक्टर हॉसपावर के साथ साथ आपको और भी कई तरह की बातों का ध्यान रखना पड़ता है जो कि आपके ट्रेक्टर को कई तरह के कृषि कार्य करने में सक्षम बनाती है। हॉसपावर डिसाइड करने से पहले आप यह सोचें कि ट्रेक्टर का उपयोग आप किन कृषि कार्यों के लिए करने वाले हो, किन किन उपकरणों का उपयोग करने वाले हों। क्या आप इस ट्रेक्टर का उपयोग सिर्फ आपकी खेती कार्यों के लिए करोगे या फिर इसे रेंट पर दे कर दूसरों की खेती में भी इसका उपयोग करोगे जिससे कि आपकी आमदनी भी बढ़े। आपको यह भी देखने की जरूरत है कि आपके खेत की मिट्टी कैसी है। अगर आपके खेत की मिट्टी कड़क है और आप बड़े इम्प्लूमेंट्स का उपयोग करने वाले हो तो आपको ज्यादा हॉसपॉरवाला ट्रेक्टर ही उपयुक्त होगा जिससे की इंजिन पर दबाव कम आएगा। आपका ट्रेक्टर अच्छे से चलेगा और डीजल की बचत भी होगी। अगर आपको आपके उपयोग में आने वाले इम्प्लीमेंट की जानकारी अगर अच्छे से है तो आप ट्रेक्टर का हॉसपावर आसानी से डिसाइड कर पाओगे। इम्प्लीमेंट जैसे की रिवर्सिबल, एमबी, प्लाऊ, बड़ा, एरिया कवर करने के लिए बड़ा, रोटरी ट्रेलर या फिर वैक्यूम प्लांटर। ऐसे इम्प्लीमेंट के लिए आपको बडे हॉसपावर का ट्रेक्टर ही लेना चाहिए। बड़े ट्रेक्टर में जब भी पॉवर की बात की जाती है तो होस पॉवर के साथ साथ बैक अप टार्क पर भी ध्यान दिया जाता है। बड़े ट्रेक्टर का बैकअप तर्क जितना ज्यादा होगा उतना ही आप भारी से भारी काम आसानी से कर पाओगे और इंजिन पर लोड नहीं आएगा और आपका काम बहुत ही अच्छे से होगा। तो जब भी आप ट्रेक्टर फाइनल करें बैक अप टार्क की जानकारी डीलरशिप से जरूर लें। इसके बाद आप ट्रेक्टर में यह देखें कि गैर स्पीड ऑप्शंस कितने हैं ज्यादा गैर स्पीड ऑप्शन होने के कारण आप अलग अलग तरह के इम्प्लीमेंट के साथ काम आसानी से कर पाओगे। इसके बाद बात आती है सिटिंग कंफर्ट की ये जरूर चेक करें उसके बाद फ्रंट विजिबिलिटी जिससे की आप ड्राइविंग आसानी से कर पाओ और ड्राइविंग कंफर्ट तो ये सारी चीजें चेक करना बहुत जरुरी है और हॉलेज एप्लिकेशन के लिए ट्रेक्टर में अगर ऑइलिमर्सडिस ब्रेक हो तो क्या बात है। इसके बाद आप ट्रेक्टर में देखे पीटीओ पावर और उसके साथ साथ डबल एस, सी वी का ऑप्शन भी देख सकते हैं। ट्रैक्टर में लिफ्टिंग कैपेसिटी 1 महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लिफ्टिंग कैपेसिटी जितनी ज्यादा होगी भारी से भारी इम्प्लीमेंट को उठाना और उसके साथ काम करना आसान हो जाता है। तो दोस्तों मुझे यकीन है अगर आप बड़ा ट्रेक्टर खरीद रहे हैं तो हमने जितनी भी बातें की हैं ये आपके लिए बहुत ही सहायक सिद्ध होगी। तो इसी तरह की जानकारी पाने के लिए देखते रहिये ट्रेक्टर एंड तरुण।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









