Unveiling the Magic of Round Baler: Advantages and Applications | Tractor & Tarun | Hindi Ep 17

Tarun and Vinod discuss how round balers work and why farmers use them after harvest. The machine compresses crop residue into compact bales, making it easier to handle and reducing field waste while protecting the environment.
नाम कैसे हो?
कैसे और बताओ विनोद धान की फसल कैसी रही।
इस बार फसल बहुत बढ़िया रही। बस 2 दिन पहले ही कटाई की है। बस अब अगली फसल की तैयारी करना है।
अरे वाह यह तो बहुत अच्छी बात.
है लेकिन जो फसल की कटाई के बाद जो बचा हुआ अवशेष है उसे जलाने पर सरकार ने पाबंदी लगा दी है।
सही है क्योंकि इसे जलाने से हवा प्रदूषित हो जाती है और स्वास्थ्य भी खराब होता है। इसके साथ साथ जमीन के पोषक, तत्व में कमी और नमी को भी नुकसान पहुँचता है।
आपकी बात बिल्कुल सही है लेकिन उस अवशेष को मैं खेत में ऐसे ही पड़ा नहीं रख सकता और वहाँ से उसको इकट्ठा करके ले जाना इतना आसान काम नहीं है।
बात तो तुम्हारी सही है लेकिन इस परेशानी का 1 हल है मेरे पास। इस परेशानी को दूर करने के लिए तुम ट्रेक्टर के साथ राउंड बेलर का इस्तेमाल कर सकते हो।
ट्रेक्टर और राउंड बेलर राउंड बेलर के बारे में मैंने सुना तो है लेकिन इसका इस्तेमाल कभी नहीं किया।
अरे बहुत आसान है आओ मैं तुम्हें समझाता हूँ देखो। राउंड बैलर 1 ऐसा मशीन है जो फसल के अवशेष को जमा करके उसके बंडल यानि बैल बनाता है। और इस मशीन का इस्तेमाल तुम, गेहूं, धान, ज्वार या बाजरा जैसे फसल के अवशेष को जमा करने के लिए कर सकते हो।
लेकिन ये मशीन काम कैसे करती है।
बेलर 1 पेटियों से चलने वाला मशीन है। बैलर सबसे पहले पिकअप यूनिट के द्वारा फसल के अवशेष को उठाता है और फिर उसके बाद रोलर की सहायता से उसे रोल करते हुए बेल बनाता है। अच्छा जैसे ही बैल बन के तैयार होता है ड्राइवर ट्रेक्टर को रोक देता है और उसके बाद बेलर बैल को रस्सी से बांध देता है। बांधने के कारण बैल का आकार बना रहता है।
यह मशीन तो काफी उपयोगी लगती है लेकिन ड्राइवर को कैसे पता लगता है कि बेल बन गया है।
बेलर पर लगे बेल इंडिकेटर के कारण ड्राइवर को पता चलता है कि बेलर के अन्दर हो क्या रहा है। जैसे ही बेल बन के तैयार हो जाता है ड्राइवर के पास रखे हुए कंट्रोल बॉक्स में लाइट जल जाती है और उससे उसको पता चलता है की बेल बन के तैयार हो चुकी है।
अच्छा। लेकिन 1 बात बताइए बेल बनने के बाद बेलर ऐसी बाहर कैसे निकालते है।
ड्राइवर के पास ट्रैक्टर पर लगे हुए कंट्रोल बॉक्स में बेल इंजेक्शन स्विच होता है उसे दबाते ही बेलर का दरवाजा खुल जाता है और बैल बाहर निकाल जाता है। साथ ही साथ बेलर पर लगे हुए बेल काउंटर के कारण यह पता चल जाता है कि अब तक कितने बैल बन चुके हैं।
वाह यह तो बहुत ही बढ़िया है।
इसके बाद ड्राइवर अगली बैल बनाने के लिए आगे बढ़ जाता है।
यह बात तो ठीक है लेकिन 1 बात बताओ यह बेल कितना बड़ा होता है और इसका वजन कितना होता है।
अरे चिंता मत करो। 1 आदमी इसे आसानी से उठा सकता है। ट्रक या टेम्पो में लोड करके इसको ट्रांसपोर्ट भी आसानी से कर सकते हो.
अच्छा लेकिन 1 बात बताइए इस बैल.
का उपयोग क्या है इसका उपयोग पशुआहार के लिए, मशरूम की खेती करने के लिए, पैकेजिंग में बायो ग्यास और इसके साथ साथ बिजली तैयार करने के लिए भी होता है जिससे तुम जलाकर हवा में उड़ा देते थे उसका बैल बना कर बाजार में बेच कर पैसे भी कमा सकते हो।
अरे वाह क्या बात है मतलब आम के आम और गुठलियों के भी दाम आपने तो मेरे जैसे सारे किसानों की समस्या का समाधान बता दिया। चलिए अब मैं विदा लेता हूँ अब खेत भी तैयार करना है और उसके पहले बेल भी तो बनाना है धन्यवाद.
बहुत बहुत तो देखा दोस्तों कैसे राउंड बेलर और उसकी टेक्नोलॉजी के कारण आपको आपकी समस्या का समाधान भी मिल गया और साथ साथ आप पर्यावरण की रक्षा भी कर रहे हो। तो ऐसी ही जानकारी पाने के लिए देखते रहिये ट्रेक्टर एंड तरुण।
More from Francisco

Desh Ke Superhero | Mr. Madhava Rao | Faster Pole Installation with GreenSystem™ Post Hole Digger

En CasaToro John Deere encuentras el respaldo que necesitas para mantener tu maquinaria lista









