20 मिनट के अंदर-अंदर बन जाने वाली 4 सूप रेसिपी | 4 Healthy Soups for Dinner

यह हिंदी यूट्यूब वीडियो चार सत्विक (शुद्ध) सूप्स की पूरी रेसिपी और डेमो प्रस्तुत करता है – कच्चा पपीता (रौ पपाया) सूप, गाजर‑जीरा सूप, कद्दू (पम्पकिन) सूप और टमेटो सूप। प्रत्येक सूप के लिए सामग्री की मात्रा, स्टिमिंग/रोस्टिंग तकनीक, ब्लेंडिंग, नारियल दूध का उपयोग, मसालों की ड्री रोस्ट, हर्ब्स (रोज़मेरी, थाइम, ओरिगेनो) और टॉपिंग्स (भुने कद्दू के बीज, शिमला मिर्च, नारियल) का विस्तृत विवरण दिया गया है। वीडियो में सत्विक कुकिंग के सिद्धांत – तेल/घी न उपयोग करना, मापने के लिए माप कप/स्पून का प्रयोग, मिट्टी के बर्तन या स्टेनलेस स्टील बर्तन का उपयोग, और नारियल दूध को कभी गैस पर न पकाना – को भी उजागर किया गया है। साथ ही, लेमनग्रास, हरी मिर्च, अदरक आदि के घर में उगाने या खरीदने के टिप्स, और स्वास्थ्य लाभ (पोषक तत्व, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट) का उल्लेख किया गया है। अंत में, सात्विक कुकबुक, वेब‑साइट, और साप्ताहिक लाइव कुकिंग सत्रों की प्रोमोशन की गई है। कुल मिलाकर, यह 20‑मिनट में तैयार होने वाले, पोषक, बिना तेल के, और स्वाद में विविधता वाले सूप्स की व्यावहारिक गाइड है।
Chapters
सूप्स तो आपने जिंदगी में बहुत पिए होंगे, पर जो सूप्स आप इस वीडियो में सीखने जा रहे हैं, उनकी तो बात ही कुछ अलग है। इस वीडियो में हम बनाएंगे चार अलग-अलग सात्विक सूप्स। सबसे पहले हम सीखेंगे चकबटे फ्लेवर्स वाला कच्चे पपीते का सूप। उसके बाद हम बनाएंगे सर्दियों के लिए परफेक्ट ग और आखिर में हम बनाएंगे दुनिया का सबसे न्यूट्रिशियस टमेटो सूप, दुनिया का सबसे पोष्टिक वो कैसे? बस देखते रहिए। रेसिपीज़ पे बढ़ने से पहले एक जरूरी बात। हम सोचते हैं कि सूप एक ऐसी चीज़ है जो हम अपने भोजन से पहले खाते हैं। लेकिन आज जो हम सूप्स बनाने वाले हैं, वो इतने फिल इस वीडियो में सारी रेसिपीज दो लोगों को सर्व करती हैं तो आईए शुरू करते हैं कच्चे पपीते के सूप से यानि रौ पपाया सूप इस सूप की हर बाइट में इतने सारे अलग-अलग स्वाद मुँमें आते हैं कि ऐसा लगता है कि म टोटल में हमें तीन कप छिला और कटा हुआ पपीता चाहिए। तीन कप के लिए आपका लगभग एक छोटा पपीता लग जाएगा। अब इस कटे हुए पपीते को थोड़ी देर स्टीम होने दें, जब तक वो थोड़ा सॉफ्ट ना हो जाए। अगर आपके पास स्टीमर नहीं है, तो आप इसे इस तरह छन्नी और पतीला यूज़ करके भी स्टीम कर सकते हैं। एक छोटा पतीला ले लें और उसे मीडियम आंच पर रख दें। अब इसमें डालें आधी बारीक कटी हुई हरी मिर्च, दो टीस्पून धनिये के बीज, एक टीस्पून बारीक कटा हुआ अदरक और डेढ़ टेबलस्पून ताजी कटी हुई लेमनग्रास। इन्हें एक साथ भून लें। फिर इसमें एक चौथाई कप पानी डालें और दो-तीन मिनट तक आप शायद सोचे लेमनग्रास ये कहाँ से मिलेगी? Actually लेमनग्रास एक ऐसा पौधा है जो आप अपनी बालकनी या छत पर बहुत आसानी से उगा सकते हैं। आप अपने मालिक को ये पौधा लाने के लिए बोल सकते हैं या फिर किसी भी नर्सरी से खरीद के ला सकते हैं। ये आपको 100-200 रुपीस में आसानी से मिल जाएगा और आप इसको लगता है हमारा पपीता भी पक गया है। इसे थोड़ा ठंडा होने दें। बस अब इस मिक्सचर को एक मिक्सी में डालें और उसमें स्टीम किया हुआ पपीता, दो कप पानी, डेढ़ टेबलस्पून नींबू का रस और दो टीस्पून सेंधा नमक डाल लें। सारी सामग्री को स्मूथ होने तक मिक्स करें। फिर इसे एक बड़े बोल में निक और परोसने से ठीक पहले सूप में एक कप नारियल का दूध डालें। नारियल दूध इस सूप को क्रीमी बनाता है, और इसे बनाना भी काफी आसान है। ये बस 10 मिनट में बन जाता है। ध्यान रखें कि आप इसे हमेशा घर में बनाएं। पैकेट वाला दूध कभी ना यूज़ करें। नारियल दूध बनाने के लिए हमें चाहिए एक हमने नारियल के दूध पर एक अलग वीडियो भी बनाई है, जो आप हमारे चैनल पे देख सकते हैं। लिंक हमने इस वीडियो के नीचे डिस्क्रिप्शन में छोड़ दिया है। तो सूप में सिर्फ एक कप नारियल का दूध मिलाना है, और फिर उसे ऐसे मिला लें। फिर बस इसे सर्व करें और ऊपर से डालें एक चौथाई कप ताजा ये दोनों चीजें बहुत जरूरी हैं क्योंकि ये आपके सूप में सही टेक्सचर लाती है। लीजिए, तैयार है हमारा पपीते का सूप। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको ये सूप बहुत पसंद आता है। मेरे घर में तो एक कटोरी में कोई रुक ही नहीं पाता। जब आप ये सूप्स बनाते हैं, आपको दो चीजों का ध्यान रखना हम कभी भी नारियल को गैस पर नहीं पकाते। और दूसरी बात, आपको सभी सूप्स बनाने के लिए मेजरिंग कप्स और स्पून्स यूज़ करने हैं, जो कि कुछ ऐसे दिखते हैं। ये घर पे पड़े कटोरी-चम्मच नहीं यूज़ करने, क्योंकि इनसे स्वाद नहीं आ पाएगा। तो प्लीज मेजरिंग कप्स और स्पून्स ही यूज़ करें, गाजर जीरे का सूप अब तक हमने आपको साथ में गाजर मटर बनाना सिखाया, गाजर हलवा बनाना सिखाया, तो गाजर का सूप क्यों नहीं? इस सूप का कलर और टेस्ट दोनों ही मुझे बहुत पसंद है। सर्दियों में हम ये सूप बहुत बनाते हैं। गैस पर एक पतीले को मीडियम आंच पर गर्म करें, उसमें डालें एक टीस्पून साबुत और आधा ईस्पून धनिया पाउडर। इन्हें अच्छी तरह चलाएं और मसालों के महकने तक भून लें। ध्यान रहे कि हमें इसमें कोई तेल या घी नहीं डालना, सिर्फ ड्राई रोस्ट करना है। सातवें खाना बनाते समय हम मिट्टी के बर्तन यूज़ करते हैं। मिट्टी के बर्तन बहुत ही बढ़िया हैं क्योंकि भोजन के पोष्टिक स्टील के बर्तन भी यूज़ कर सकते हैं। हमारे मसाले तो भुन गए। अब हम इसमें डालेंगे दो कप कटी हुई गाजर। ये सूप लाल गाजर से बेस्ट बनता है, लेकिन अगर लाल गाजर ना हो, तो आप ऑरेंज वाली भी यूज़ कर सकते हैं। साथ ही डालें एक कप कटी हुई फूल को भी। सभी सामग्री को पतिले में पांच मिनट तक पकन और एक बड़ा तेज पत्ता डाल दे और उबाल आने दे। पतीले को आधा ढककर रखें, आंच को मीडियम कर दे और 20 मिनट तक सारी सामग्री को पकने दे। हैंड ब्लेंडर की मदद से पतीले में सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर ले, जब तक वो एकदम स्मूथ ना हो जाए। अगर आपके पास हैंड मिक्सी ना हो, तो आप नॉर्मल मिक्सी और आधा टीस्पून काली मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाने। फिर परोसने से ठीक पहले इसमें एक कप नारियल का दूध मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। फिर बस इसे सर्व करें और ऊपर से डालें दो टेबलस्पून कटा हुआ धनिया और दो टेबलस्पून कटे हुए पुदीने के पत्ते। पर्सनली मुझे इस सूप में पुदीने तो इन्हें डालना बिल्कुल मत भूलिएगा। तो ये हो गया हमारा स्वादिष्ट गाजर जीरे का सूप तैयार। जब आपका अगली बार डिनर में कुछ गरम खाने का मन करे, तो इस सूप को जरूर ट्राई करें। अब बारी आती है हमारे सबसे पॉपुलर सूप की। ये सूप सात्विक कम्युनिटी में सबका फेवरेट है। हमारा क्रीमी पम्पक पर ये सूप खाने के बाद आप हर हफ्ते अपनी सब्जियों की लिस्ट में कद्दू लिखना कभी नहीं भूलेंगे।
जय, ये तुम्हारे लिए। ये क्या है? ये कद्दू का सूप है। अरे कद्दू मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। अरे खाकर तो देखो। अरे मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कद्दू ऐसा कभी टेस्ट कर सकता है।
ये तो आप याद रखिएगा कि आपको ऐसे अंदर से लाल वाला कद्दू लेना है। अगर आप ये सूप हलके पीले कद्दू या हरे कद्दू से बनाएंगे, तो उतना टेस्टी नहीं बनेगा। पहले हम कद्दू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। ऐसा करने से ये जल्दी स्टीम हो जाते हैं। कद्दू के छिलके में बहुत पोषण होता है, तो अगर आपके पास स्टीमर नहीं है, तो आप इस तरह छन्नी और पतीला यूज़ करके भी इसको स्टीम कर सकते हैं। जब कद्दू स्टीम होकर सॉफ्ट हो जाए, तो इसे मिक्सी में डाल दें और उसमें डालें तीन कप नारियल का दूध, आधा टीस्पून सूखी रोजमरी, दो टीस्पून सूखे थाइम के पत्ते, दो टीस्पून सेंधा न और बस घुमा दें मिक्सी और सूप को क्रीमी और स्मूथ होने तक मिक्स करें। रोजमरी और थाइम को मेजरिंग स्पून से नाप के ही डालें, ज़्यादा डाल देंगे तो आपका सूप कड़वा हो जाएगा। आप शायद सोचें ये रोजमरी और थाइम क्या है? ये कुछ सूखे पत्ते होते हैं जो हमारे सूप को फ्लेवर देते हैं। ये आ और करीब चार-छह महीने तक चल जाता है। आप चाहे तो ताजा थाइम और रोजमरी भी यूज़ कर सकते हैं। ताजा यूज़ करेंगे तो ज़्यादा डालना होगा। दो टेबलस्पून ताजे थाइम के पत्ते और एक ताजी रोजमरी की डंथल। अगर किसी भी कारण आप रोजमरी और थाइम ना अरेंज कर पाएं, तो कोई बात नहीं। आप ब सूप को कटोरों में निकाल दें। कुछ तो कमी है। Yes, toppings। सूप में toppings डालना बहुत जरूरी है। हम डालेंगे आधी लाल शिमला मिर्च लंबी-लंबी कटी हुई और एक चौथाई छोटा नारियल। ये भी लंबा-लंबा कटा हुआ है। दो tablespoon कद्दू के बीच यानी pumpkin seeds। Toppings आपके सूप में crunch लाती है। इनके बिना पूरा मजा नहीं आ पाता। तो ये हो गया हमारा पम्पकिन सूप भी रेडी। आपको पता है जब हम ये रेसिपी पहली बार डिवेलप कर रहे थे, हमें ये बिल्कुल नहीं पसंद आई थी। लेकिन अडजस्ट करते करते नौ दस बार बार बार बनाएं और फिर जब ये एकदम परफेक्ट हो गई तो सबकी फेवरेट बन गई। सब सूप में दुनिया का सबसे पौष्टिक टमेटो सूप। टमाटर एक ऐसा फल है, जिसमें बहुत पौष्टिक तत्व भरे होते हैं। लेकिन जैसे ही हम इन पौष्टिक तत्वों को आग के संपर्क में लाते हैं, ये एकदम से खत्म हो जाते हैं। और हम जो टमेटो सूप आज तक बनाते आए हैं, उसमें हम टमाटरों को पका-पका के उसके अंदर के ताकि आपको टमाटर का पूरा पोषण मिल पाए। आठ मीडियम साइज के टमाटर लीजिए और उन्हें पंद्रह मिनट के लिए गरम पानी में डुबाएं और उन्हें प्लेट से ढक दें। पंद्रह मिनट के बाद उनका छिलका निकाल दें और अंदर से बीज वाला हिस्सा हटा दें। ये स्टेप बहुत जरूरी है। फिर एक पतीला लें और उसे मध्यम आंच एक चौथाई कप कटी हुई गाजर, एक चौथाई कप आलू, एक चौथाई कप लाल शिमला मिर्च और डेढ़ कप पानी। फिर पतीले को ढक दें और सब्जियों को पंद्रह मिनट तक पकने दें। फिर पतीले में पक रही सब्जियों और पानी को एक मिक्सी में डालें। साथ ही मिक्सी में छिले हुए बीज रहित टमाटर और आधा टीस्पून सूखी रोज आखिर में उसमें डालें तीन चौथाई टीस्पून सेंधा नमक, एक चौथाई काली मिर्च पाउडर और आधा टीस्पून ओरिगेनो की सूखी पत्तियाँ। बस ये हो गया आपका खट्टा मीठा और सुपर हेल्दी टमेटो सूप भी तैयार। तो ये हो गए हमारे चारों सूप्स रेडी। अब बस इंतजार किस बात का? आज ही डिनर में ये सूप्स ट्राय करें और अगर आप ऐसी और बहुत सारी रेसिपीज जानना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट से सात्विक फूड बुक आज ही ओर्डर करें इसमें आपको मिलेगी सूप, सालेज और में कोर्स से लेकर स्मूधीज, आइसक्रीम्स और डिजर्ट्स तक की सात्विक रेसिपीज और अगर आप सात जो हर सैटरडे होस्ट होती है, जिसमें आप इस लाइफस्टाइल की डीटेल्ड नॉलेज ले सकते हैं। अभी के लिए इतना ही हम आपसे जल्द वापस मिलेंगे।










