सात्विक सब्ज़ी बनाने का तरीका | Detox Sabzi Recipe | Satvic Movement

This content was created by Samaira Banga. This content was uploaded by Samaira Banga. This is a YouTube video titled "सात्विक सब्ज़ी बनाने का तरीका | Detox Sabzi Recipe | Satvic Movement" (uploaded 2020-01-09). It is a Hindi cooking tutorial by a single presenter (labeled SPEAKER A) teaching sattvic, oil-free vegetable recipes and a gentle cooking method using clay pots. The presenter outlines three core rules (avoid aluminium cookware and use uncoated clay pots; replace cooking oil with raw grated coconut; prefer fresh green chiles and sendha (rock) salt over powdered spices), explains why aluminium and excess spices are harmful, and gives step-by-step recipes for aloo-gobhi, gajar-matar, sitaphal (jackfruit) curry, and spinach-corn, plus guidance on cooking times, not reheating after adding coconut/tomato, storage recommendations, and health claims (better nutrient retention, easier digestion, weight/skin/energy benefits). The video also references a satvic food book and a purchase link in the description and asks viewers to subscribe.
Chapters
हाय इस वीडियो में हम सात्विक सब्जी बनाने का तरीका सीखेंगे। यूजुअली जो हम घर पे सब्जी बनाते हैं, उसमें हम काफी ऑयल, मिर्च, मसाले, छौक लगाकर खाते हैं। उसको इतना पका देते हैं कि उसमें से सारे न्यूट्रिएंट्स ही खत्म हो जाते हैं। कभी-कभी तो उसको एल्युमिनियम की कढ़ाई में बनाकर घं वही सब्जी हमारे अंदर थायरोइड, डायबिटीज, पीसीओडी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियाँ क्रिएट करती हैं। तो इस वीडियो में हम सीखेंगे कि आप सब्जी को सातवें तरीके से कैसे बना सकते हैं। हम इसे बिना किसी ऑयल, बिना मिर्च मसालों, मिट्टी की हाँडी में बनाएंगे। और ये साधारण सब्जी से भी ज़्यादा सात्विक सबजी बनाने के लिए हमें तीन सिंपल रूल्स फॉलो करने हैं पहले मैं आपको इन तीन रूल्स को अच्छे से समझाऊंगी और फिर मैं आपको दिखाऊंगी कि उन रूल्स को फॉलो करके एक्जाक्टली सबजी बनानी कैसे है अलुमिनियम हमारे खाने में लीच कर जाता है और हमारा खाना उस अलुमिनियम को अपने अंदर सोख लेता है। आजकल बहुत सारी स्टडीज भी बता रही हैं कैसे अलुमिनियम से मेमोरी लॉस, अल्जाइमर्स डिजीज और बोन प्रॉब्लम्स हो रही हैं। आप खुद एक्सपेरिमेंट करके देख सकते हैं। आज एक अलुमिनियम की हांड तो वो सारा एलुमिनियम कहाँ गया? हमारे पेट में और हमारी फैमिली के पेट में। तो जाके चेक कीजिए कि आपकी किचन में कौन सा कुकवेयर यूज़ हो रहा है। अगर एलुमिनियम है, तो उसको अभी निकाल दीजिए। बदले में मिट्टी की हाँडी यूज़ करें। मिट्टी की हाँडी सबसे बेस्ट और सेफ होती है, 100% नैचुरल है याद रखें कि आपको नॉन कोटेड वाली लेनी है। आपको इस YouTube वीडियो के नीचे दिए डिस्क्रिप्शन में एक लिंक मिल जाएगा, आप उसको वहाँ से भी आर्डर कर सकते हैं। दूसरा रूल, तेल की जगह नारियल की गिरी यूज़ करें। एक मिनट रुककर सोचिए कि क्यों हम आपको ऑयल मना कर रहे हैं? माँ प्रकृति बहुत स्मार क्या अच्छा है और क्या नहीं? कोई कारण है कि वो हमें नारियल देती है, नारियल का तेल नहीं, पूरा का पूरा ओलिव दोती है, ओलिव का तेल नहीं. जो भी खाना हमें सीधा सीधा प्रकृती से आता है, वो हमारे शरीर के लिए अच्छा है, क्योंकि उसमें पूरंटा, यानी होल सम्निस होती है. तेल एक खंडित, यानी रिफ उसकी जगा अपनी सबजी में कच्चे नारियल की गिरी यूस कीजिये उसमें अपना खुद का ओयल होता है जो वो आपके खाने में रिलीज कर देता है आप नारियल गिरी यूस करेंगे तो आपको लगेगा ही नहीं कि आपने खाने में तेल टेस्ट के लिए थोड़ा सा नमक, थोड़ी हरी मिर्च ठीक है। लेकिन जब आप रोज़ रोज़ तीन चम्मच, चार चम्मच गरम मसाला, लाल चिली पाउडर, ये पाउडर, वो पाउडर यूज़ करते रहते हैं, तो आपको पता भी नहीं आप अपनी बॉडी में कितनी गर्मी डाल रहे हैं रोज़। इतने सारे मिर्च मसाले खाने से हमारी लाल मिर्च पाउडर की बजाय कम क्वांटिटी में फ्रेश हरी मिर्च यूज़ करें। नमक यूज़ करना है तो सिर्फ सेंधा नमक यूज़ करें। आपका खाना पहले से बहुत फ्रेश, बहुत डिलिशियस टेस्ट करेगा। पहली बार घिए की सब्जी में घिया का टेस्ट आएगा, मटर की सब्जी में मटर का टेस्ट आएगा। वरना तो पूरी ज़िंदगी ह चलिए अब जब आपने तीनों रूल्स सीख लिए देखते हैं कि इनको कैसे अपनी कुकिंग में उतारना है पहले हम बनाएंगे आलू गोभी की सब्जी 250 ग्राम गोभी ले लीजिए और 250 ग्राम आलू दोनों सब्जियों को हमने अच्छे से धोकर काट लिया है फिर सब्जी की ग्रेवी के लिए आपको चाहिए दो टमाटर कटे हुए 20 ग्राम डे टीस्पून सेंधा नमक, एक हरी मिर्च, एक टीस्पून भुना जीरा पाउडर और आधा इंच अदरक का टुकड़ा। आज हम जो भी सब्जी बनाएंगे, वो दो लोगों को सर्व करती है। पहले एक मिट्टी की हाँडी को मीडियम आंच पे रख लें। उसमें गोभी और आलू डाल दीजिए और फिर पकाने के लिए आधा कप पानी। फिर हांडी को बंद करके 15-20 मिनट तक छोड़ दें। तब तक आप अपनी ग्रेवी तैयार कर सकते हैं। एक मिक्सी ले लीजिए और उसमें टमाटर, नारियल गिरी, सेंधा नमक, हरी मिर्च, बुनाजीरा पाउडर और अदरक डाल दीजिए। उसको अच्छे से ब्लेंड कर लें जब तक उसका पेस्ट ना बन जाए। 20 मिनट बाद जब आपकी हांडी में सब्जियाँ पककर सॉफ्ट हो जाएं तो उसमें ये ग्रेवी ऐड करते हैं और ग्रेवी को सब्जियों के साथ मिक्स करते हैं। ग्रेवी डालने के बाद हांडी की लिड बंद करते हैं और जल्दी से गैस को बंद करते हैं। ग्रेवी डालने के बाद एकदम गैस को बंद करना बहुत जरूरी है क्योंकि हम नहीं पकाना क्यों क्योंकि नारियल एक ऐसा फूड है जिसको कभी गैस पर नहीं पकाना चाहिए इसलिए हम नारियल हमेशा लास्ट में ऊपर से डालते हैं ग्रेवी डालने के बाद हंडी को 10-15 मिनट के लिए लिड लगाकर बंद रखें ऐसा करने से ग्रेवी बस हल्की-हल्की अंदर की स्टीम से पक जाएगी 10 मिनट बाद उसको खोलकर ये सब्जी बहुत टेस्टी बनती है। नारियल की गिरी के कारण पता ही नहीं लगता कि हमने इसमें ऑयल नहीं डाला। इसी तरह आप गाजर मटर की सब्जी भी बना सकते हैं। 250 ग्राम गाजर ले लीजिए और 250 ग्राम मटर। उसको एक हाँडी में डाल लीजिए। उसमें आधा कप पानी डाल लीजिए और 15-20 मिनट तक उसको पकने दें। जब सब्जियां बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएं, तो उसमें वो सेम टमाटर और नारियल वाली ग्रेवी डाल लें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर गैस को बंद कर दें, हाँडी को 10 मिनट तक ढक दें और ग्रेवी को हाँडी के अंदर की स्टीम से पकने दें। फिर उसमें बहुत सारा धनिया पत्ता डालकर सर्व करें। अगर आप कोई ऐ तो उसका भी सल्यूशन है। मान लीजिए अब सीताफल की सब्जी बनाना चाहते हैं। 500 ग्राम सीताफल ले लीजिए, दो कटे हुए टमाटर, 20 ग्राम ग्रेट किया हुआ नारियलगिरी, डेढ़ टीस्पून सेंधा नमक, एक हरी मिर्च, एक टीस्पून भुना जीरा पाउडर और आधा इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक। हाँडी में सीताफल को डाल जब सीताफल सॉफ्ट हो जाए, तो उसमें एक-एक करकर सारे इंग्रेडिएंट्स साबुत डाल दीजिए। टमाटर, नारियल, सेंधा नमक, हरी मिर्च, भुना जीरा और अदरक। उसको अच्छी तरह मिक्स कर दें। हाँडी को ढक दें, गैस को बंद कर दें। 10 मिनट बाद हाँडी को खोलकर उसमें धनिया डाल दीजिए और फिर सर्व करें। अगर आपको कोई हरी सबजी बनानी है तो क्या करें? मान लीजे आप पालक बनाना चाहते हैं. 500 ग्राम पालक के पत्ते ले लीजे और उसको हांडी में डाल लीजे. साथ में करीब आधा कप पानी भी डाल लीजे. 15-20 मिनट तक उसको मीडियम फ्लेम पर पकने दे. जब वो पक जाए तो उसको मिक्सी में डाल कर ग्रेवी बना लीजे. पालक की ग्रेवी को वापस गरम हांडी में डालें, उसमें 250 ग्राम फ्रेश कॉर्न डालें, मिक्स कर लें और 15-20 मिनट तक उसको मीडियम फ्लेम पे रखकर उसको ढकते। जब पालक और कॉर्न दोनों कुक हो जाएं, तो उसमें टमाटर नारियल वाली ग्रेवी डाल दीजिए। हांडी को ढकते और तुरंत गैस को बंद करते। दस मिनट बाद उसको खोलकर सर्व करें। तो ये जो हमने आपको दिया है, ये एक टेम्पलेट है। अब आप ये टेम्पलेट किसी भी मौसम की सब्जी पर अप्लाई कर सकते हैं। गर्मियों में आप बना सकते हैं तोरी की सब्जी, घीया की सब्जी, परवल की सब्जी, टिंडे की सब्जी, सीताफल की सब्जी। सर्दियों में आप बना सकते हैं आलू गोभी, गाजर मटर, मेथी साग ये सब्जी को बनाने का वेदिक तरीका है, जो उसमें उसके नैचुरल टेस्ट और उसके न्यूट्रिएंट्स यानी पोषक तत्व को खत्म नहीं करता। इस तरीके से बनाई सब्जी बहुत इजी टू डाइजेस्ट भी होती है। अगर साधारण सब्जी को डाइजेस्ट होने में लगेंगे करीब 12 घंटे, तो स अगर आपका खाया हुआ खाना अच्छे से डाइजेस्ट होने लगा, तो वजन अपने आप कम होगा, स्किन साफ होगी और बहुत ज़्यादा एनर्जी फील होगी। इस सब्जी को बनाते समय दो बातों का ध्यान रखना। पहला, इसको फ्रिज में देर-देर तक स्टोर करके नहीं खाना। जो हम फ्रिज में स्टोर करके एक-एक दो-दो दिन पुराना खाना कि आप इसको बना के एक दो घंटे में ही खा लें। वो ना हो सके तो चलो चार पांच घंटे में तो खाने की कोशिश करें। दूसरा, एक बार आप इसमें नारियल और टमाटर डाल दिए तो इसको फिर से पकाना नहीं है, इसको रिहीट नहीं करना। नारियल और टमाटर दो ऐसी चीजें हैं जिनको कभी गैस पे नहीं पकाना च सात्विक रोटी बनाने का तरीका आपको इस वीडियो के नीचे दिए गए डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा। ऐसी और हीलिंग रेसिपीज़ के लिए सात्विक फूड बुक को ऑनलाइन आर्डर करें। इस बुक में बताया गया है कि आप कैसे किसी भी बीमारी को सिर्फ अपना खाना बदलकर बिना किसी दवाई के जड़ से खत्म कर सकते हैं। वो हमारे पुराने शास्त्रों पर आधारित हैं और जो रेसिपीज़ हैं वो आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए बनाई हैं। अगर आप किसी पर्टिकुलर रेसिपी का सात्विक वर्जन बनाना सीखना चाहते हैं, तो हमें नीचे कमेंट्स में बताएं। इस चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें और बेल बटन को दबाए










