In this Hindi cooking tutorial, Samaira Banga demonstrates how to make two "sattvic" (pure, vegetarian, healthier) homemade pizzas without refined flour, oil, or packaged ingredients. The first pizza uses a whole‑wheat (holviṭ) crust, a homemade cashew‑cheese spread, a scratch‑made tomato‑jaggery sauce, and a mix of corn, broccoli, baby corn, bell pepper, tomato and pickled chilies. Detailed steps include measuring flour (1.5 cups), resting the dough for 15 minutes, pre‑heating the oven to 200 °C, baking the crust at 180 °C for 15 minutes, and final baking of the assembled pizza for another 15 minutes. The second “pesto” pizza swaps the tomato sauce for a roasted‑vegetable pesto made from carrots, red capsicum, zucchini, eggplant, oregano, lemon juice, salt, chilies, hing and water, blended into a thick paste. The roasted veg topping is sautéed, then the pizza is assembled with tomato sauce, a spoonful of pesto‑cheese, the roasted veg, and a drizzle of remaining pesto before a final 10‑minute bake at 180 °C. Throughout, the presenter emphasizes health benefits, the use of measuring cups/spoons, and the importance of a thin (≈9‑inch) crust. The video also promotes a recipe book, providing an order link in the description, and ends with a call‑to‑action for viewers to suggest other dishes for sattvic versions.
Chapters
आज हम बनाने वाले हैं एक ऐसी रेसिपी जिसका आप में से बहुत लोग सालों से इंतजार कर रहे हैं। एक ऐसी रेसिपी जो आपने शायद सोचा ही नहीं होगा कि सात्विक भी बन सकती है। Introducing सात्विक पिज़्ज़ा। सात्विक पिज़्ज़ा में खास बात क्या है? इसमें हम मैदा नहीं, बल्कि होलवीट यूज़ करते हैं। तेल डेरी प्रोडक्ट्स की जगह घर पे बना हुआ काजू का चीज़ यूज़ करते हैं और पैकेट में आई सॉसेस की जगह सभी सॉसेस को फ्रॉम स्क्रैच बनाते हैं। ऐसा पिज़्ज़ा जो टेस्ट में किसी भी रेस्टोरेंट वाले पिज़्ज़ा को पीछे छोड़ते और साथ में आपकी हेल्थ भी बढ़ाए, इससे जबरदस्त कंबिनेशन क्या हो सकत और फिर बनाएंगे पेस्टो पिज़्ज़ा। इनमें से जो वर्जन आपको ज़्यादा अच्छा लगे, आप वो बना सकते हैं। शुरुआत करेंगे क्रस्ट से। एक बड़ा बोल ले ले और उसमें डाले डेढ़ कप गेहूं का आटा, यानी होलवीट फ्लावर, तीन चौथाई टीस्पून सेंधा नमक, एक टेबलस्पून गुड पाउडर, डेढ़ टीस्प से कवर करके रखते और पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वो और सॉफ्ट हो जाए। जब तक डो रेस्ट कर रहा है, क्यों ना थोड़ी और प्रेपरेशन हो जाए? अपने अवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट होने रखते। ध्यान रहे, जब आपका अवन प्रीहीट हो रहा है, ट्रे को अंदर ही रखें। फिर हम बनाएंगे अपनी टमेटो और 10 मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर पकने दें। एक जरूरी बात, सात्विक रेसिपीज़ में हम टमाटर को यूजुअली कुक नहीं करते, लेकिन इस रेसिपी में हमने एज एन एक्सेप्शन टमाटर को कुक करा है, क्योंकि पिज़्ज़ा एक सेलिब्रेशन रेसिपी है, रोज खाने वाली नहीं, और हमने बहुत कोशिश करी, लेकिन बिना चुटकी भर हिंग और डेढ़ टीस्पून गुड़ का पाउडर। एक इम्पोर्टेंट बात, आप प्लीज इन सभी रेसिपीज को बनाने के लिए मेजरिंग कप्स और स्पून्स ही यूज़ करें, जो कि कुछ ऐसे दिखते हैं। ये आपको आसानी से ऑनलाइन मिल जाते हैं, और अगर आप घर पे पड़े कटोरी चम्मच यूज़ करेंगे, तो आपको सही स इसको तीन पार्ट्स में डिवाइड करें, हर पार्ट को एकदम पतली चपाती में बेल लें। एक बहुत जरूरी बात, चपाती एकदम पतली होनी चाहिए। इसका डायमीटर कम से कम 9 इंच रखें, वरना आपका क्रस्ट क्रिस्पी नहीं बनेगा। जरूरत पड़े तो स्केल से मेजर करके देख लें। आजकल तो फोन में भी मेजर कर सकते हैं आप। ऐसे तीन बेस बना ले, फिर अवन से अपनी ट्रे निकाल ले जो प्रीहीट हो रही थी और क्रस्ट को उसपे ट्रांसफर कर ले। अब इस क्रस्ट को अवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए बेक होने दें। जब तक क्रस्ट बेक हो रहा है, हम अपनी टॉपिंग्स तैयार कर लेते हैं। आधे कप स्वीट कॉर्न और आधे कप ब्रोकल और डेढ़ सालन चिली, जिसे पिकल भी कहते हैं, इसको चॉप करने और फिर डेढ़ टेबलस्पून नींबू के रस और एक चौथाई टीस्पून नमक में भिगोकर रखते। इसको हम एलपीनो की रिप्लेसमेंट में यूज़ करेंगे। पिज़्ज़ा की प्लेटिंग करने से पहले बस एक लास्ट कंपोनेंट बनाना बचा है, और वो है हमारा एक टीस्पून पानी, एक चौथाई टीस्पून काली मिर्च पाउडर, एक चौथाई टीस्पून ड्राई ओरेगेनो और आधा टीस्पून सेंधा नमक। बस मिक्सी घुमाएं और सब कुछ अच्छे से ब्लेंड कर लें। और लो, हो गई आपकी क्रीमी थिक टेस्टी कैश्यू चीज भी तैयार। ये लीजिए, बन गया हमारा बेस। देख परफेक्ट। कोई म पिज़्ज़ा बेस पर टमेटो सॉस स्प्रेड कर ले, फिर एक टेबलस्पून काजू का चीज़ भी उसके ऊपर स्प्रेड कर ले, फिर बारी आती है हमारी सब्जियों की, जो इस पिज़्ज़ा को बनाएंगी गार्डन। कॉर्न, ब्रोकली, बेबी कॉर्न, शिमला मिर्च, टमाटर, सालन चिली सब कुछ अच्छे से लगा दें, ऐसे, कुछ इस तरह। उसक बस अब अवन में पंद्रह मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर इसको बेक करने के लिए रखते हैं। और ये लीजिए, बन गया आपका माउथवाटरिंग, हेल्दी, अलग-अलग फ्लेवर से भरा होममेड सात्विक पिज़्ज़ा तैयार। अगली रेसिपी में बढ़ने से पहले हम आपके साथ एक बहुत स्पेशल अनाउंसमेंट शेयर करना चाहते है केक्स, नए सैलेड्स, नई सब्जीज़ तक की रेसिपीज़ पिछले कुछ महीनों से हम और हमारी टीम इस बुक पे बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब आप फाइनली इसको आर्डर कर सकते हैं। आर्डर करने का लिंक हमने नीचे दिए गए डिस्क्रिप्शन में छोड़ दिया है। अब बनाते हैं हमारा सेकंड वर्जन ऑफ पिज़्ज़ा। पेस्टो प पहले तैयार करेंगे हमारी टॉपिंग्स। इस पिज़्ज़ा में हम टॉपिंग्स को रॉ नहीं, बल्कि हल्का रोस्ट करके यूज़ करेंगे। एक मिट्टी की कढ़ाई ले लें और उसमें डालें तीन चौथाई कप गाजर छोटी-छोटी कटी हुई, तीन चौथाई कप लाल शिमला मिर्च छोटी-छोटी कटी हुई, तीन चौथाई कप ज्यूकिनी कटी हु अरे अगर पिज़्ज़ा में पाइनापल हो सकता है तो बैंगन क्यों नहीं? और आखिर में डालें एक चौथाई टीस्पून ओरिगेनो। मिक्स करें और 10 मिनट के लिए ढककर लो फ्लेम पर पकने रखते हैं। बीच-बीच में चेक करते रहें और सब्जियों को चलाते रहें ताकि वो जल ना जाए। जब तक हमारी सब्जियाँ पक रही हैं, दो टेबलस्पून नींबू का रस, आधा टीस्पून सेंधा नमक, आधी टीस्पून कटी हुई मिर्च, चुटकी भर हिंग और छह टेबलस्पून पानी। बस घुमाइए मिक्सी और इसका पेस्टो बना लें। पेस्टो का इटालियन भाषा में मतलब होता है पेस्ट। हमारी सब्जियाँ भी अच्छे से पक गई हैं। गैस बंद कर दें और कढ़ाई में ड सबसे पहले हम लेंगे बेस, उसके ऊपर स्प्रेड करेंगे टमेटो सॉस, फिर एक टेबलस्पून पेस्टो चीज़, फिर अपनी बेक्ड वेजिटेबल्स और फिर बचा हुआ पेस्टो चीज़ ऊपर से ड्रिजल करें। अब इसे 180 डिग्री टेम्परेचर पर 10 मिनट के लिए बेक करते हैं। ताड़ा! ये हो गया हमारा सुंदर, चीजी, स्वादिष्ट ब थोड़ा सा सूखा ओरिगिनो। देखा आपने कैसे बिना मैदा, बिना तेल, बिना पैकेटवादी चीजों के हम स्वादिष्ट पिज़्ज़ास घर पे खुद बना सकते हैं? मैं आपको एक बात की गारंटी दे सकती हूँ। जितने टेस्टी ये अभी इस वीडियो पे लग रहे हैं ना, उससे डबल टेस्टी एक्चुअली खाने में होते हैं। तो यहाँ क्लिक करें और आप हमें बताइए की आप और कौन सी डिशेस की सात्विक वर्जन देखना चाहते हैं। हमें नीचे कमेंट्स में लिख कर बताइए। अभी के लिए इतना ही हम आपसे जल्द वापस मिलेंगे और बहुत सारी एक्साइटिंग रेसिपीज के साथ।