Dr. Priti Nanda, a cell-function and medicine expert, explains why social distancing and staying home are critical during COVID-19. She reframes lockdown as an opportunity: she's cooking new recipes, playing carrom with family, and completing personal development programs like Gen and Sri Rama's Holistic Living.
Chapters
घर में रहे, सुरक्षित रहे। मैं डॉक्टर प्रीति नंदा सेल फंक्शन मेडिसिन एक्सपर्ट आज आपसे ये बात करना चाह रही हूँ कि सोशल डिस्टेंसिंग क्यूँ आज के टाइम में जब करोना वायरस प्रेड कर रहा है तो हमारे लिए बहुत ही इम्पोर्टेंट है। सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब है कि हम आपस में थोड़ा डिस्टेंस रखते रहे बाहर कम निकलें कहीं भी जहाँ बहुत सारे लोग हैं वहाँ न आ जाये, घर में ही रहे और सिर्फ एसेंशियल नीड्स के लिए घर से बाहर निकले और इस टाइम पे इसमें हम बंद न फील कर सकते हैं या इसको अपोर्चुनिटी बना सकते हैं। और वो करने के लिए मैं क्या कर रही हूँ यह मैं आपसे शेयर करना चाहती हूँ। मैं कुकिंग करती हूँ, वो जो रेसिपीज जो आज तक बनी नहीं थी, वो मैं दुबारा बना रही हूँ। शाम को हम ऐसा फैमिली बैठकर कैरम खेलते हैं। वो मूवीज जो बहुत देर से सिर्फ स्क्रीन पर थी, ऑनलाइन थी, वो देख रही हूँ, बुक्स पढ़ रही हूँ जो मैंने पढ़ी नहीं हुई थी। पहले मैंने जेन खत्म कर दी है, मैंने श्री रामा की होलिस्टिक लिविंग खत्म कर ली है और मैं और बुक्स पढ़ रही हूँ।